इस्तांबुल में फोटोशूट के दौरान गुब्बारों के साथ उड़ने लगी दुल्हन; फोटोग्राफर ने तेज हवा में लगाई दौड़

Wedding Photoshoot Viral Video: तुर्किए के इस्तांबुल में वेडिंग फोटोशूट के दौरान हवा तेजी से चल रही थी। फिर क्या था, दुल्हन पतली थी और उन्होंने ढेर सारे गुब्बारे अपने हाथों में थाम रखे थे।
WEDDING PHOTOSHOOT VIRAL VIDEO
इस्तांबुल में फोटोशूट के दौरान वायरल हुआ वीडियोसोर्स: एक्स/ @ShivBHU
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • तेज हवा के कारण गुब्बारे संग उड़ी दुल्हन

  • सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

  • इस्तांबुल में वेडिंग फोटोशूट के दौरान वायरल हुआ वीडियो

Istanbul Wedding Photoshoot: वेडिंग फोटोशूट के दौरान तेज हवा ने ऐसा खेल दिखाया कि फोटोशूट के दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पहले तो सब कुछ बहुत खूबसूरत दिखाई दे रहा है।

क्रीम कलर के गाउन में महिला क्रीम कलर के ढेर सारे गुब्बारे हाथों में लेकर फोटोशूट कराने के लिए पोजेज दे रही है। इतने में अचानक हवा की रफ्तार तेज हो जाती है। फिर क्या था, पूरे भीड़ को मानों चीरते हुए महिला आगे की ओर बढ़ी जा रही है।

मानों अगर कोई न रोके तो वो भी गुब्बारे के साथ उड़ती चली जाती। ये 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। लोग उस फोटोग्राफर की तारीफ कर रहे हैं जिसने कैमरा छोड़कर महिला को बचाया।

फोटोग्राफर ने दुल्हन को ऐसे बचाया

भारत देश में ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई हैरान हो रहा है कि जो फोटोग्राफर बेचारा पीछे छूट गया था उसने इतने कम टाइम में कैमरे को छोड़कर कैसे महिला को बचा लिया। खास बात जो वीडियो में दिखाई दे रही है कि महिला के आगे कई लोग खड़े थे।

चाहते तो आगे खड़े लोग भी महिला की मदद कर सकते थे। लेकिन महिला गुब्बारे संग भीड़ को चीरती हुई आगे बढ़ी जा रही थी। ऐसे में वो एक शख्स जिसने मदद की वो था फोटोग्राफर। सोशल मीडिया पर हर कोई इस फोटोग्राफर की तारीफ कर रहा है।

WEDDING PHOTOSHOOT VIRAL VIDEO
हाईवे पर मैडम की रील का जलवा! सड़क छोड़ मैडम को देखने लगा कार चालक, डंपर से हो गई सीधी मुलाकात; VIDEO वायरल

उड़ती गई महिला और भीड़ ने बनाया वीडियो

इस वेडिंग फोटोशूट वीडियो में ये भी दिखाई दे रहा है कि जहां एक ओर बेचारी महिला गुब्बारे संग उड़ती जा रही है, उसे कुछ समझ भी नहीं आ रहा कि अब खुद को कैसे बचाया जाए। देखा जाए तो अगर फोटोग्राफर उसे बचाने नहीं आता तो शायद आज कोई बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि आसपास खड़ी भीड़ वीडियो बनाने में व्यस्त हो गई थी।

ऐसे में हमें इस बात का खासा ध्यान रखना चाहिए कि अगर कोई परेशानी में है तो पहले उसकी मदद करें, उसकी जान बचाएं और फिर वीडियो बनाए। ध्यान रखें, वीडियो बनाने से ज्यादा जरूरी किसी की जिंदगी को बचाना है।

WEDDING PHOTOSHOOT VIRAL VIDEO
क्या अरब पार्टियां इजराइल में नेतन्याहू को हटाने में मदद कर सकती हैं? यह कितना आसान है