मुंबई के पार्कों में अब प्री-वेडिंग और कमर्शियल फोटोशूट की धूम: बीएमसी ने दी नई योजना को मंजूरी

BMC Approves Photoshoots In Mumbai's Parks: हरियाली और सुकून के साथ अब मुंबई के उद्यान फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी खास बनेंगे। ऑनलाइन लेनी होगी अनुमति। बीएमसी में पास प्रस्ताव पास हुआ।
bmc approval for garden photoshoot
परिवार की मैदान मे घुमते हुए तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pre-Wedding And Commercial Photoshoots In Mumbai's Parks: मुंबईकरों के लिए एक अच्छी खबर है। अब मुंबई के उद्यान केवल हरियाली या मनोरंजन तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इन्हें 'छायाचित्रण' यानी फोटोग्राफी के लिहाज से भी विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शहर के पार्कों को नया रूप देने और उन्हें अधिक आकर्षक बनाने का रास्ता साफ कर दिया है।

हाल ही में इस संबंध में बीएमसी सदन में एक अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पार्कों में अब आकर्षक सेल्फी पॉइंट, थीम आधारित सजावट और बेहतरीन फोटोशूट के लिए उपयुक्त स्थान तैयार किए जाएंगे।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर के विभिन्न उद्यानों को नागरिकों और पर्यटकों के लिए पहले से कहीं अधिक लुभावना बनाना है, ताकि लोग प्राकृतिक वातावरण के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें खींच सकें।

प्री-वेडिंग और व्यावसायिक शूटिंग के लिए भी खुलेंगे द्वार


विशेष रूप से युवाओं और परिवारों के साथ-साथ अब इन स्थानों का उपयोग प्री-वेडिंग फोटोशूट और अन्य व्यावसायिक फोटोग्राफी के लिए भी किया जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए एक पारदर्शी प्रक्रिया तय की गई है।

फोटोग्राफी या शूटिंग के इच्छुक नागरिकों और संस्थाओं को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) से इसके लिए ऑनलाइन अनुमति लेनी होगी। इसके एवज में प्रशासन द्वारा एक निर्धारित शुल्क भी लिया जाएगा। इस कदम से उद्यानों में होने वाली व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रभावी रूप से नियंत्रण रहेगा और साथ ही बीएमसी को अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त होने की उम्मीद है।

bmc approval for garden photoshoot
मराठी का सम्मान जरूरी लेकिन... ऑटो चालकों को मोहलत दिलाने परिवहन मंत्री के दर पहुंचे संजय निरुपम

कमाई से सवरेंगे शहर के उद्यान


इस पूरी योजना का सबसे महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहलू यह है कि फोटोग्राफी से प्राप्त होने वाली आय का इस्तेमाल संबंधित उद्यानों के ही रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए करने का प्रस्ताव है। इस अतिरिक्त फंड से पार्कों की नियमित देखभाल, साफ-सफाई, पौधों की देखरेख और वहां मौजूद नागरिक सुविधाओं में सुधार करने में काफी मदद मिल सकती है।

वहीं, प्रशासन इस बात को लेकर भी पूरी तरह सतर्क है कि इस नई पहल से आम जनता की शांति भंग न हो। इसलिए यह स्पष्ट किया गया है कि फोटोग्राफी और शूटिंग के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कड़े नियम और समय-सीमा निर्धारित करना भी जरूरी होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com