तेहरान: LIVE टेलीकास्ट कर रही थी एंकर, तभी न्यूज़ चैनल की बिल्डिंग पर आ गिरी इजरायली मिसाइल, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर- VIDEO

सोमवार को इजरायल ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के दफ्तर पर हमला किया है। जब यह हमला हुआ तो न्यूज एंकर स्टूडियो में समाचार पढ़ रही थी। इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है।
तेहरान: LIVE टेलीकास्ट कर रही थी एंकर, तभी न्यूज़ चैनल की बिल्डिंग पर आ गिरी इजरायली मिसाइल, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर- VIDEO
IRIB दफ्तर पर गिरी मिसाइल (सोर्स- वीडियो)
Published on
Updated on

तेहरान: ईरान और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इजराइल के हमलों में अब तक ईरान के 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि ईरानी हमलों में इजराइल के दो दर्जन से ज्यादा लोग मारे गए हैं और दोनों देश अभी भी एक दूसरे पर हमले जारी रखे हुए हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि इजराइल ने एक और बड़ा हमला करते हुए ईरान के एक ब्रॉडकास्टिंग ऑफिस पर हमला किया है।

तेहरान टाइम्स की ख़बर के मुताबिक, सोमवार को इजरायल ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन पर हमला किया है। जब यह हमला हुआ तो न्यूज एंकर स्टूडियो में समाचार पढ़ रही थी। इस हमले का खौफनाक वीडियो लाइव भी दिखाई दिया।

IRIB के दफ्तर पर हुआ हमला

तेहरान टाइम्स ने बताया कि इजराइल ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) पर यह हमला किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हिजाब पहनी एक महिला एंकर बड़े उत्साह से न्यूज पढ़ रही है और इसी बीच उसके ऑफिस पर हमला हो जाता है।

कैमरे में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर

वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के बाद स्टूडियो के अंदर बहुत तेज धमाका सुनाई देता है और फिर मलबा गिरने लगता है। तेज आवाज सुनकर महिला एंकर चौंक जाती है और फिर जल्दी-जल्दी वहां से भाग जाती है। हमला इतना भयानक था कि स्टूडियो पूरी तरह हिलने लगा और बैकग्राउंड से अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर की आवाजें आने लगीं।

ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष शुक्रवार से चल रहा है। इसकी शुरुआत इजरायल ने की थी। इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया है। इस हमले में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड के चीफ समेत कई परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए।

इसके अलावा इजरायल के हमलों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दूसरी तरफ ईरान भी इजरायल के हमलों का जवाब दे रहा है और उसके हमलों में भी दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, दोनों तरफ से युद्ध अभी भी जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com