- Hindi News »
- World »
- Israel Us Airstrike On Iranian School 51 Students Killed Over 45 Injured
इजरायल-अमेरिका ने ईरानी स्कूल को बनाया निशाना, एयरस्ट्राइक में 51 छात्राओं की मौत; 45 से ज्यादा घायल
Middle-East Tension: इजरायल ने शनिवार की सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया। इस भयावह हमले में दक्षिणी ईरान में 40 छात्राओं समेत कुल 43 लोगों की मौत हो गई है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Isarel Attack on Iran: इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया। इस भयावह हमले में दक्षिणी ईरान में 51 छात्राओं समेत कुल 54 लोगों की मौत हो गई है। इस अटैक में 45 से ज्यादा छात्राएं घायल भी बताई जा रही हैं।
इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (इरना) ने भी इन मौतों की पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी ने बताया कि ईरान में हुए इजरायली हमलों के चलते दक्षिणी ईरान में 51 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 से ज्यादा घायल हैं। वहीं, इन हमलों में 3 अन्य लोगों की मौत होने जानकारी सामने आ रही है।
हमले के बाद क्या बोला ईरान?
इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने दावा किया कि आज सुबह अमेरिका ने जियोनास्ट शासन के साथ मिलकर कई जगहों पर अटैक किया है। दुश्मन को लगता है कि इन कार्रवाइयों से ईरान की जनता दबाव में आ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गाजा जैसी हिंसा मंजूर नहीं…’, इटली ने इजरायल के साथ रक्षा डील रोकी, शांति सैनिकों पर हमले का लिया बदला
नेतन्याहू का ‘मास्टरप्लान’ फेल! डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द किया इजरायल दौरा, 80 साल की परंपरा तोड़ने की थी तैयारी
क्या 12 साल पीछे लौट गया है ईरान? 40 दिन के युद्ध में 270 अरब डॉलर स्वाहा, अब US से हर्जाना मांगने की तैयारी!
Middle East संकट: IEA, IMF और वर्ल्ड बैंक ने युद्ध के आर्थिक और ऊर्जा प्रभावों पर अहम चर्चा की
सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के बयान में यह भी कहा गया है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईरान सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जरूरी सामान और सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।
बंद किए गए स्कूल और विश्वविद्यालय
ईरान ने नागरिकों को बताया है कि इन हमलों से घबराने की जरूरत नहीं है। एहतियात के तौर पर अगली सूचना तक स्कूल और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे, जबकि बैंक अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। इसके साथ ही सरकारी कार्यालय फिलहाल 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम करेंगे।
ईरान ने भी कर दिया जवाबी हमला
इजरायल और अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने पलटवार करते हुए करीब 400 मिसाइलें दागीं हैं। ईरान ने इजराइल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी हमला किया है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल ने खामेनेई को बनाया निशाना, कहां हैं अयातुल्ला अली खामेनेई? चीन के सैटेलाइट ने बता दी सच्चाई!
इजरायल ने कहां-कहां किया अटैक?
दरअसल, इजरायल ने ईरान के खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का ऑफिस और ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन को निशाना बनाया। खामेनेई के ठिकाने पर हमले की सैटेलाइट इमेज भी सामने आई है। हालांकि बताया जा रहा है कि हमले के पहले खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया जा चुका था।
Israel us airstrike on iranian school 51 students killed over 45 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














