जान बचाना है तो ट्रेन से दूर रहे…इजरायल ने जारी की खुली धमकी, अगले 12 घंटे में होगा तांडव!
इजरायली सेना (IDF) ने ईरान के रेलवे नेटवर्क पर हमले की बड़ी चेतावनी जारी की है। नागरिकों को आज रात 9 बजे तक ट्रेनों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
- Written By: अक्षय साहू
इजरायल ने ईरान रेलवे नेटवर्क पर हमले की धमकी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Israel Threatens Iran Railway Network: ईरान के लिए मंगलवार, 7 अप्रैल का दिन बेहद संवेदनशील साबित हो सकता है। एक तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा समझौते के लिए दिया गया अल्टीमेटम आज समाप्त हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ, इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने अगले 12 घंटों में ईरान के ट्रेन नेटवर्क पर हमले की चेतावनी जारी की है।
इजरायली सेना ने ईरानी नागरिकों को ट्रेनों का उपयोग न करने की हिदायत दी है और कहा है कि ऐसा करने से उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इजरायली सेना के फारसी चैनल ने “ईरान देश में यूजर्स और ट्रेन यात्रियों के लिए तत्काल चेतावनी” शीर्षक से पोस्ट साझा किया।
इजरायली फौज ने क्या कहा?
पोस्ट में लिखा गया है, “प्रिय नागरिकों, आपकी सुरक्षा के लिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आज रात 9 बजे तक पूरे ईरान में ट्रेन का उपयोग न करें और यात्रा से बचें। ट्रेनों और रेलवे लाइनों के पास आपकी उपस्थिति आपके जीवन के लिए खतरा बन सकती है।”
सम्बंधित ख़बरें
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
‼️ هشدار فوری به استفادهکنندگان و مسافران قطارها در کشور ایران. ⭕️ شهروندان گرامی، به منظور امنیت شما، خواهشمندیم از این لحظه تا ساعت ۲۱:۰۰ به وقت ایران، از استفاده و سفر با قطار در سراسر ایران خودداری نمایید. ⭕️ حضور شما در قطارها و در مجاورت خطوط راهآهن جانتان را به خطر می… pic.twitter.com/Fm3BAAEFra — ارتش دفاعی اسرائیل | IDF Farsi (@IDFFarsi) April 7, 2026
इस चेतावनी के साथ ही ईरान में नागरिक सुरक्षा और यात्रा पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह दिन रणनीतिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
ट्रंप ने दी थी हमले की धमकी
इससे पहले सोमवार रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक छोटा लेकिन बेहद चर्चित संदेश पोस्ट किया ‘मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम!’। इस संदेश में उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यह किसी बड़े सैन्य कदम, प्रेस कॉन्फ्रेंस या राजनीतिक घोषणा से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें- आतंक के सामने नहीं झूकेगी ईरानी फौज! टॉप कमांडर की मौत पर फूटा मोजतबा खामेनेई का गुस्सा, ट्रंप को दी चेतावनी
इसके बाद व्हाइट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दाैरान ट्रंप ने यह भी दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। साथ ही उन्होंने अपनी जीत का दावा भी दोहराया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह युद्ध को खत्म करना चाहते हैं या इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह ईरान के अगले कदमों पर निर्भर करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान के पास अब सीमित समय बचा है और समयसीमा खत्म होने के बाद स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है।
