Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इजरायल का लेबनान पर भीषण हमला, हिजबुल्लाह के 150 ठिकाने ध्वस्त; ब्रिगेडियर जनरल समेत 12 की मौत

Israel Lebanon Attack: इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर भीषण बमबारी की है। इस हमले में लेबनानी सेना के ब्रिगेडियर जनरल और कैप्टन सहित कम से कम 12 लोगों की जान चली गई है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 07, 2026 | 12:10 PM

लेबनान में हमले के बाद कार हुई जलकर राख, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Israel Lebanon Attack Army Officer Killed: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय दबाव और मध्यस्थता की कोशिशों को दरकिनार करते हुए दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभियान छेड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार, इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने हिजबुल्लाह से जुड़े लगभग 150 ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए हैं। इन हमलों के बाद शांति वार्ता की उम्मीदों को एक बार फिर गहरा झटका लगा है।

लेबनानी सेना के अधिकारियों की मौत

इस सैन्य कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाली खबर लेबनान की नियमित सेना को हुए नुकसान से जुड़ी है। लेबनानी सेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, खारदाली-नबातीह मार्ग पर एक सैन्य वाहन को इजरायली मिसाइल का निशाना बनाया गया। इस हमले में लेबनानी सेना के ब्रिगेडियर जनरल वस्साम सबरा और कैप्टन एली खौरी की मौके पर ही मौत हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका के पास दुनिया का सबसे ज्यादा तेल-गैस, ईरान और वेनेजुएला पर दिया चौंकाने वाला बयान

तुर्किए के विदेश मंत्री का अहम ढाका दौरा, पीएम  तारिक रहमान व इस्लामी नेताओं से बड़ी बैठक

भारत पहुंचे इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो; एस जयशंकर के साथ करेंगे बैठक

Trump AI Adviser: ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका, AI एडवाइजर श्रीराम कृष्णन ने पद छोड़ने का किया ऐलान

उनके साथ एक अन्य सैनिक हुसैन गोजल ने भी अपनी जान गंवाई है। इजरायली सेना ने इस घटना पर सफाई देते हुए कहा है कि यह हमला एक युद्ध क्षेत्र में हुआ था। जहां हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए है।

An Israeli airstrike Saturday morning against a vehicle traveling on the Khardali-Nabatieh Road, near Tebnit on Southern Lebanon, killed several soldiers serving with the Lebanese Army, to include Brigadier General Samer Sabra and Captain Elie Khoury. Lebanese President Joseph… pic.twitter.com/vZKd1EpKAO — OSINTdefender (@sentdefender) June 7, 2026

लेबनान सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति

लेबनान के शीर्ष नेतृत्व ने इस हमले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इसे लेबनानी संप्रभुता का खुला उल्लंघन करार दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे इजरायल की इस ‘क्रूर आक्रामकता’ को रोकने के लिए दखल दें, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों की धज्जियां उड़ा रही है।

वहीं, लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने भी हमले की निंदा करते हुए शहीद अधिकारियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। लेबनानी सेना का आरोप है कि इजरायल जानबूझकर ऐसे हमले कर रहा है ताकि शांति की किसी भी संभावना को विफल किया जा सके।

नेतन्याहू ने लिया संकल्प

यह हमला उस समय हुआ है जब अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच सशर्त युद्धविराम पर सहमति बनने की खबरें आ रही थीं। हालांकि, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे हिजबुल्लाह को कोई रियायत नहीं देंगे। हाल के हफ्तों में हिजबुल्लाह द्वारा उत्तरी इजरायल और दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना पर ‘फाइबर ऑप्टिक ड्रोन’ से किए गए हमलों ने तनाव को और भी गंभीर बना दिया।

यह भी पढ़ें:-  ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका के पास दुनिया का सबसे ज्यादा तेल-गैस, ईरान और वेनेजुएला पर दिया चौंकाने वाला बयान

इसके जवाब में इजरायली वायुसेना ने न केवल दक्षिणी लेबनान, बल्कि पूर्वी बेका घाटी में भी हिजबुल्लाह के रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। नेतन्याहू ने लेबनानी चरमपंथी समूहों पर हमले और तेज करने का संकल्प दोहराया है, जिससे आने वाले दिनों में संघर्ष और गहराने के संकेत मिल रहे हैं।

Israel lebanon attack hezbollah targets brigadier general killed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2026 | 12:10 PM

Topics:  

  • Israel Hezbollah Conflict
  • Israel Lebanon
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.