ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों के बीच ‘तीसरे विश्व युद्ध’ की चर्चा, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सुर्खियों में
Baba Vanga Predict Israel Iran War : ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमलों के बाद तीसरे विश्व युद्ध की आशंका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच बाबा वेंगा की भविष्यवाणी फिर चर्चा में आ गई।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Baba Vanga Prediction 2026 : शनिवार 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से एक खुफिया ऑपरेशन चलाकर खामेनेई के सरकारी आवास को निशाना बनाया जिसमें उनकी जान चली गई। अमेरिकी और इजराइली हमले में इरान के टॉप लीडर समेत कई फौजी अधिकारी मारे जा चुके हैं।
इसी बीच बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा बांगा की साल 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणी फिर सुर्खियों में आ गई है। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि 2026 में पूर्वी क्षेत्र में बड़ा युद्ध शुरू हो सकता है, जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा।
इरान पर हमले के बाद फिर शुर्खियों में आए बाबा बांगा
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मौजूदा हालात उसी भविष्यवाणी की ओर इशारा करते हैं। बाबा वेंगा ने यह भी कहा था कि युद्ध में बड़ी शक्तियां आमने-सामने आ सकती हैं और यूरोप को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहन सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 7,765.76 करोड़ रुपये का प्रावधान, आज होगी विधानसभा में चर्चा
Abraham Accords: ट्रंप का बड़ा दावा, ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स में जल्द शामिल हो सकता है लेबनान
प्रदर्शन में क्यों नहीं दिखे शशि थरूर? कयासों के बीच घायलों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, सरकार को चेताया
अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी; सामने आई ये बड़ी वजह
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि मार्च-अप्रैल 2026 में एक भयनाक युद्ध शुरू हो सकता है। इस युद्ध के बाद लोगों को बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी डराने लगी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्ध में रूस और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश एक दूसरे के सामने आ सकते हैं।
बाबा वेंगा ने दावा किया था कि युद्ध का दुनिया के पश्चिमी इलाके पर सबसे ज्यादा प्रभाव होगा और यूरोप को सबसे बड़ा खामियाजा भुगतना होगा। उन्होंने दावा किया था कि तबाही मचने के बाद यूरोप की भूमि की बंजर हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने को रूस एक बड़ी वैश्विक शक्ति के तौर उभरने की बात कही थी।
पहले भी सच हो चुकी हैं बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणिया
- सोवियत संघ का पतन
- अमेरिका में हुआ 9/11 आतंकी हमला
- टेक्नोलॉजी का विकास
- चीन का विकास
- स्मार्टफोन्स का बढ़ता प्रभाव
- आतंकवाद में इजाफा
- 2025 में म्यांमार में आया भूकंप
- 2025 में जंग (भारत-पाकिस्तान, पाकिस्तान-अफगानिस्तान, इज़रायल-ईरान और थाईलैंड-कंबोडिया)
