-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pak Pm Shahbaz Sharif Raised Kashmir Issue In Unga India Gave A Strong Reply
UNGA में पाक पीएम शहबाज शरीफ ने गाया कश्मीर राग, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
- Written By: रीना पंवार
पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने यूएनजीए में एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है, जिसका भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।

शहबाज शरीफ (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
न्यूयॉर्क: जमीन की जीनत और भारत के अभिन्न अंग कश्मीर को लेकर पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। अब एक फिर उसने यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली में कश्मीर का राग अलापा है। पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर शहबाज शरीफ ने असेंबली में कहा कि कश्मीर के लोग शांति की मांग कर रहे हैं। इस पर भारत ने भी राइट टू रिप्लाई के तहत करारा जवाब दिया है!
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क में 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 79वें सत्र को संबोधित कर रहे थे। फिलिस्तीन और इजरायल के बीच युद्ध पर बोलते हुए शाहबाज शरीफ ने कश्मीर राग अलापना शुरू कर दिया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्मीर के लोगों ने अपनी आजादी और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए संघर्ष किया है।
क्या बोले शहबाज शरीफ?
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा, “शांति की दिशा में आगे बढ़ने के बजाय भारत ने जम्मू-कश्मीर पर सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने के अपने वादों से मुंह मोड़ लिया है। ये प्रस्ताव कश्मीर के लोगों के लिए जनमत संग्रह का आदेश देते हैं ताकि वे आत्मनिर्णय के अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग कर सकें।”
सम्बंधित ख़बरें
फारुक अब्दुल्ला के भाई शेख मुस्तफा कमाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक; LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख
Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
370 का किया जिक्र
यूएनजीए में शाहबाज शरीफ ने कहा, “5 अगस्त, 2019 से भारत ने एकतरफा अवैध कदम उठाए हैं (अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के संदर्भ में), जिसे उसके नेता कश्मीर के लिए ‘अंतिम समाधान’ कहते हैं। 900,000 भारतीय सैनिक लंबे कर्फ्यू, न्यायेतर हत्याओं और युवा कश्मीरियों के अपहरण सहित कठोर उपायों के माध्यम से जम्मू और कश्मीर के लोगों को आतंकित करते हैं।”
यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पहुंची बांग्लादेशी ‘पद्मा हिल्सा’ की पहली खेप, बंगाली हैं इस मछली के दिवाने
शाहबाज शरीफ यहीं नहीं रुके, उन्होंने भारत सरकार पर कई और आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “भारत कश्मीरी जमीन और संपत्तियों को जब्त कर रहा है और मुस्लिम बहुसंख्यकों को अल्पसंख्यक में बदलने के अपने नापाक इरादे के तहत कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में बाहरी लोगों को बसा रहा है, यह रणनीति सभी कब्जे वाली शक्तियों द्वारा अपनाई जाती है। वे (भारत) हमेशा विफल रहे हैं और भगवान की कृपा से कश्मीर में भी विफल होंगे।”
भारत ने दिया करारा जवाब
पाकिस्तानी पीएम के यूएन में कश्मीर राग का जवाब देते हुए भारत ने कहा कि पाकिस्तान अतीत में जी रहा है। वह जम्मू-कश्मीर मामले पर दुनिया में अलग-थलग पड़ा हुआ है। भारत की तरफ से कहा गया कि दुनिया का कोई भी देश कश्मीर को लेकर पाकिस्तान का समर्थन नहीं करता है।
Pak pm shahbaz sharif raised kashmir issue in unga india gave a strong reply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एसटी महामंडल का बड़ा एक्शन: नासिक में निलंबित 12 अफसरों की जगह नई नियुक्तियां, महकमे में मचा हड़कंप
Jul 18, 2026 | 11:27 AMसोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने कहा मेडिकल ट्रीटमेंट से पहले परिवार की सहमति जरूरी
Jul 18, 2026 | 11:14 AMप्यार, ब्रेकअप और खामोशी… दूसरे धर्म के एक्टर राहिल आज़म का शिल्पा शिंदे संग रिश्ते पर बड़ा खुलासा
Jul 18, 2026 | 11:08 AMनागसेन नगर और वडाला रोड पर भीषण ट्रैफिक जाम; द्वारका अंडरपास के काम ने बढ़ाई नासिक वासियों की परेशानी
Jul 18, 2026 | 11:07 AMमहाराष्ट्र में वोटर लिस्ट रिवीजन का नया शेड्यूल जारी, 17 अगस्त को ड्राफ्ट; 19 अक्टूबर को फाइनल सूची
Jul 18, 2026 | 11:04 AMउज्जैन: 24 घंटे में लूट का खुलासा, पुलिस गिरफ्त में भोपाल का युवक और दो नाबालिग; जानें पूरा मामला
Jul 18, 2026 | 11:02 AMGold-Silver Rate Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने-चांदी के भाव में बदलाव, जानें अपने शहर के रेट्स
Jul 18, 2026 | 10:49 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














