इजरायल ने इराक पर हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Israel Launches Attack On Iran: इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने घोषणा की कि इजरायल ने ईरान के खिलाफ एक ड्रोन हमला किया है। उनके अनुसार, यह कदम देश के सामने मौजूद बढ़ते खतरों को निष्क्रिय करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इस सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर पूरे देश में विशेष और तत्काल आपातकाल लागू कर दिया गया है।
#Israel attacks #Iran, explosions heard in #Tehran.#Israeli Defence Minister Israel Katz confirms strikes. pic.twitter.com/wPuM4WRK1d — Karan Singh (@Journo_Karan) February 28, 2026
रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी कि इस कार्रवाई के जवाब में इजरायल और उसकी नागरिक आबादी पर मिसाइल तथा ड्रोन हमलों की आशंका है। इसी संभावना को देखते हुए, सिविल डिफेंस कानून के तहत अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए उन्होंने पूरे देश में होम फ्रंट पर विशेष आपातकाल लागू करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। सरकार ने नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की है, ताकि संभावित हमलों से जान-माल की हानि को न्यूनतम रखा जा सके।
इजरायल कैट्ज ने ईरान पर देश के पहले हमले की घोषणा के बाद इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने पूरे देश में “एजुकेशनल एक्टिविटीज, इकट्ठा होने और काम की जगहों पर रोक” लगाने का निर्णय लिया। IDF ने यह भी बताया कि कुछ ही मिनटों में पूरे देश में सायरन बजने लगे थे, जो संभावित हमले की चेतावनी थी। इसके साथ ही, नागरिकों को “सेलुलर डिवाइस को सुरक्षित जगहों के पास रखने” के लिए पहले से ही इंस्ट्रक्शन दिए गए थे। इजरायली सरकार ने इसके अलावा हवाई क्षेत्र पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
BREAKING: Israel officially launches attack on Iran 🇮🇱🇮🇷 Smoke rising across Iran’s capital Tehran following Israeli strikes. pic.twitter.com/RjZLvkBdWH — Anusha Sharma (@_AnushaSharma) February 28, 2026
IDF ने इस बारे में कहा कि यह एक प्रोएक्टिव अलर्ट था, जिसका उद्देश्य जनता को इजरायल की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावना से पहले ही तैयार करना था। इस चेतावनी के तहत, IDF ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया। यह कदम ईरान के खिलाफ किए गए हमले के संदर्भ में लिया गया था, जिसे रक्षा मंत्री ने “खतरों को दूर करने” के लिए जरूरी बताया था।
Tensions in the Middle East appear to be escalating rapidly.
Israel’s Defense Minister Israel Katz confirmed-
Israel has launched multiple airstrikes on Iran, with explosions reported in Tehran. Israeli officials describe the operation as a “preemptive attack,” while Iranian… pic.twitter.com/NbmYjMdQuP — Prateek Pandey (@Prateek_pandeyy) February 28, 2026
यह भी पढ़ें: तुरंत हमले रोको, वरना…पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में एक्टिव हुआ UN, एंटोनियो गुटेरेस ने जारी किया बयान
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल कैट्ज ने इमरजेंसी की स्थिति घोषित की और यह स्पष्ट किया कि हमला सुरक्षा कारणों से किया गया। इजरायल की मिलिट्री ने इसे एक सुरक्षा अलर्ट माना, ताकि संभावित मिसाइल हमले के दौरान नागरिक सुरक्षित रह सकें। माना जा रहा है कि ईरान इस हमले के बाद चुप नहीं बैठने वाला वो किसी भी वक्त जवाबी कार्रवाई कर सकता है।