Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इजराइल ने वेस्ट बैंक में किया एयर स्ट्राइक, हमले में हमास नेता की हुई मौत; गुस्से में लेबनान ने कह दी ये बात

Israeli Air strike: इजराइल पिछले एक महीने से वेस्ट बैंक के उत्तरी क्षेत्र में व्यापक सैन्य अभियान चला रहा है। इसी दौरान वेस्ट बैंक में इजराइल ने हवाई हमले किया जिसमें हमास के वरिष्ठ नेता आयसर अल-सादी की मौत हो गई है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 05, 2025 | 07:25 AM

इजराइल ने वेस्ट बैंक में किया एयर स्ट्राइक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: वेस्ट बैंक में इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमले में हमास के वरिष्ठ नेता आयसर अल-सादी की मौत हो गई है। हमास ने अपने अल-कासम ब्रिगेड के प्रमुख कमांडर आयसर अल-सादी के निधन पर गहरा शोक जताया है। गौरतलब है कि इजराइल पिछले एक महीने से वेस्ट बैंक के उत्तरी क्षेत्र में व्यापक सैन्य अभियान चला रहा है।

हमास ने आरोप लगाया है कि इजराइल अपनी जमीनी सैन्य असफलताओं के चलते हवाई हमलों का सहारा ले रहा है। एक बयान में हमास ने कहा कि यह नई कार्रवाई फिलिस्तीनी प्रतिरोध की बढ़ती ताकत को रोकने में नाकाम रहेगी।

इजराइली सैनिकों के वापसी को लेकर कही ये बात

लेबनान के राष्ट्रपति जोसफ औन ने मंगलवार को सऊदी अरब की यात्रा पूरी की, जहां उन्होंने सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद लेबनान और सऊदी अरब ने संयुक्त रूप से यह मांग की कि दक्षिणी लेबनान से इजराइली सैनिकों की वापसी होनी चाहिए और केवल लेबनानी सरकार के पास ही हथियारों का अधिकार होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश में सरकार बनने से पहले ही सियासी रार, शपथ ग्रहण में दिखा तनाव, जमात ने तारिक को दिया अल्टीमेटम

सऊदी अरब और तुर्की के बीच डिफेंस डील की सुगबुगाहट, क्या अमेरिका से दूर हो रहे हैं प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान?

Tehran सीरीज बनाने वाली इजराइली प्रोड्यूसर की मौत, संदिग्ध परिस्थिति में होटल रूम में मिली लाश, मचा हड़कंप

तारिक रहमान के शपथ से पहले देश छोड़कर भागने लगे यूनुस के करीबी! भ्रष्टाचार का शक, बांग्लादेश में मचा हड़कंप

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

दोनों देशों के रिश्तों पर था बड़ा असर

जोसेफ औन की यह यात्रा पिछले आठ वर्षों में किसी लेबनानी राष्ट्रपति की सऊदी अरब की पहली यात्रा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होगा। लेबनान पर ईरान के बढ़ते प्रभाव के कारण सऊदी अरब के साथ उसके रिश्ते ठंडे पड़ गए थे।

आपसी संबंधों को मजबूत करने पर हुई बात

लेबनान के पूर्व सैन्य कमांडर औन ने अपने कार्यकाल के दौरान कई बार सऊदी अरब का दौरा किया था, जिससे लेबनान में कई लोग आशान्वित हैं कि उनके देश से निर्यात पर लगी पाबंदी हट सकती है और सऊदी नागरिकों को लेबनान की यात्रा की अनुमति मिल सकती है। सऊदी की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, सोमवार रात को सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने राजधानी रियाद स्थित यमामा पैलेस में औन का स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान, दोनों नेताओं ने लेबनान की स्थिति और आपसी संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत की।

Israel carried out an airstrike in west bank hamas leader died in attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2025 | 07:25 AM

Topics:  

  • Israel airstrike
  • Israel-Hamas War
  • Lebanon
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.