ISI की भारत विरोधी चाल, फर्जी पासपोर्ट संग ढाका में पहुंचे अधिकारी; मचा हड़कंप
मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अपनी मजबूत मौजूदगी बना ली है। हाल ही में पाकिस्तानी सेना के तीन उच्च अधिकारी फर्जी नाम और पासपोर्ट के जरिए...
- Written By: अमन उपाध्याय
ISI की भारत विरोधी चाल, (डिजाइन फोटो)
ढाका: बांग्लादेश दौरे पर गए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के तीन अधिकारियों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों अधिकारी फर्जी पासपोर्ट के जरिए ढाका पहुंचे थे और खुद को पाकिस्तानी सेना के आर्मी मेडिकल कोर का सदस्य बताया। इसके बावजूद बांग्लादेश सरकार ने उनका शानदार स्वागत किया और उन्हें राजधानी के एक लग्ज़री होटल में ठहराया।
इतना ही नहीं, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार ने इन अधिकारियों को कॉक्स बाजार स्थित बांग्लादेशी सेना की 10वीं इन्फैंट्री डिवीजन का दौरा भी कराया, जो म्यांमार में सक्रिय अराकान आर्मी को कथित रूप से समर्थन दे रही है।
मेडिकल कोर के सदस्य के रूप बताई गई पहचान
बांग्लादेशी टैब्लॉइड ब्लिट्ज के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार सलाह उद्दीन शोएब चौधरी ने एक्स पर लिखा, “28 जून को, पाकिस्तानी सेना के तीन अधिकारी, ब्रिगेडियर जनरल नदीम अहमद, ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद नदीम तल्हा और ब्रिगेडियर जनरल सऊद अहमद राव अमीरात एयरलाइंस (फ्लाइट नंबर AK-586) से बांग्लादेश पहुंचे। आगमन पर, इन अधिकारियों को ढाका के रेडिसन ब्लू होटल ले जाया गया। उनके पासपोर्ट में, इन अधिकारियों की पहचान मेडिकल कोर के सदस्य के रूप में बताई गई है।”
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
एनर्जी सेक्टर में क्वाड का बड़ा दांव: इंडो-पैसिफिक में मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर काम करेंगे चारों देश
Quad Summit: मार्को रूबियो ने क्वाड बैठक को बताया सफल, जयशंकर के साथ हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
जापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
उन्होंने आगे बताया, “दस्तावेजों से पता चलता है कि ब्रिगेडियर जनरल नदीम अहमद का पासपोर्ट 30 अप्रैल 2025 को, ब्रिगेडियर जनरल तल्हा का 26 मई को और ब्रिगेडियर जनरल सऊद का 29 मई 2025 को जारी किया गया था। इसका सीधा संकेत है कि ये पासपोर्ट खासतौर पर बांग्लादेश की यात्रा के उद्देश्य से बनवाए गए थे। ये अधिकारी 5 जुलाई को अमीरात एयरलाइंस के जरिए बांग्लादेश से वापस जाएंगे।”
अमेरिका ने ईरान के ‘करीबी’ को दी खुली धमकी, बोला- सरेंडर करो, नहीं तो…
10वीं इन्फैंट्री डिवीजन का निरीक्षण
शोएब चौधरी ने आगे बताया, “अपनी यात्रा के दौरान ये पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी बांग्लादेश के दक्षिणी क्षेत्र, कॉक्स बाजार जिले के रामू में स्थित बांग्लादेश सेना की 10वीं इन्फैंट्री डिवीजन का निरीक्षण करेंगे। हाल के महीनों में यूनुस सरकार ने अराकान सेना को समर्थन देने के लिए इस डिवीजन का इस्तेमाल किया है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी डीप स्टेट, बांग्लादेश के माध्यम से अराकान सेना को हथियार और सैन्य उपकरण मुहैया करा रही है।
तीनों अधिकारी ISI एजेंट
चौधरी ने कहा, “सबसे अहम बात यह है कि ये तीनों पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी वास्तव में इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) से जुड़े हैं। वे खुद को मेडिकल कोर से संबंधित बताकर अपनी असली पहचान छिपा रहे हैं।”
