Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झूठ बोल रहे हैं ट्रंप! शांति वार्ता के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा- लक्ष्य हासिल होने तक जारी रहेंगे हमले

No Talk Between US-Iran: ट्रंप ने ईरान से बातचीत होने का दावा किया, लेकिन गालिबफ ने इसे खारिज कर दिया। इन विरोधाभासी बयानों से मध्य पूर्व में तनाव और अस्थिरता बढ़ने का खतरा है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 24, 2026 | 07:38 AM

ईरान ने ट्रंप की बातचीत के दावे को खारिज किया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Iran Rejects Trump Talk Claim: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि उनकी ईरान के साथ बातचीत हुई है और अमेरिका अगले पांच दिनों तक ईरान पर कोई हमला नहीं करेगा। ट्रंप के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी, लेकिन ईरान की ओर से इसे तुरंत खारिज कर दिया गया।

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने ट्रंप के दावे को पूरी तरह से ‘फेक न्यूज’ बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच किसी भी प्रकार की कोई बातचीत नहीं हुई है। गालिबफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरानी जनता अमेरिका और इजरायल जैसे “हमलावरों” के लिए कड़ी और निर्णायक सजा की मांग कर रही है।

लक्ष्य हासिल होने तक जारी रहेंगे हमले

गालिबफ ने यह भी कहा कि जब तक यह लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता, तब तक ईरान के सभी अधिकारी अपने सर्वोच्च नेता और जनता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने ट्रंप के दावे को लेकर स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईरान का अमेरिका के राष्ट्रपति से कोई संपर्क ही नहीं है। ईरान दावे को लेकर इसलिए भी मजबूती मिलती है क्योंकि ट्रंप के बयान के कुछ देर बाद ही इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर मिसाइल के हमला किया।

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा

नवभारत विशेष: परमाणु जंग की दहलीज पर खड़ी दुनिया, अब कमर कसे भारत

सीजफायर के लिए ट्रंप तैयार! नेतन्याहू ने डाला अड़ंगा, ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा ऐलान, बोले-जारी रहेंगे हमले

कोलंबिया में बड़ा हादसा…110 सैनिकों को ले जा रहा C-130 विमान क्रैश, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO

गालिबफ ने एक अन्य पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के झूठे दावे वित्तीय और तेल बाजारों को प्रभावित करने की रणनीति का हिस्सा हैं। उनके मुताबिक, अमेरिका इन बयानों के जरिए वैश्विक बाजारों में हेरफेर करने और मौजूदा जटिल परिस्थितियों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है।

मिडिल ईस्ट और बढ़ सकता है तनाव

गौरतलब है कि हाल के दिनों में कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि गालिबफ अमेरिका के साथ संभावित बातचीत में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अब उन्होंने स्वयं इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। इससे यह संकेत मिलता है कि फिलहाल ईरान किसी भी तरह की कूटनीतिक बातचीत के मूड में नहीं है।

यह भी पढ़ें- सीजफायर के लिए ट्रंप तैयार! नेतन्याहू ने डाला अड़ंगा, ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा ऐलान, बोले-जारी रहेंगे हमले

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के विरोधाभासी बयानों से मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है। यदि स्थिति इसी तरह बनी रही, तो आने वाले दिनों में क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है और वैश्विक राजनीति में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

Iranspeakerghalibafrejectsusnegotiationstrumpfakenews

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 24, 2026 | 07:38 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Latest News
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.