Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तुम सेना उतारो…उन्हें पकड़कर तुमसे करोड़ों वसूलेंगे, मोजतबा के करीबी की अमेरिका को चेतावनी, ट्रंप को लताड़ा

US-Iran War: मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने कहा कि होर्मुज में अमेरिकी जहाज उनकी मिसाइलों से डूब जाएंगे और जमीनी हमले की स्थिति में वे अमेरिकी सैनिकों को बंधक बना लेंगे।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 16, 2026 | 12:24 PM

मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mohsen Rezaee Warns US: इस्लामाबाद में ईरान के साथ वार्ता विफल होने के बाद अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए अरब सागर और ओमान की खाड़ी में ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों पर नाकाबंदी लागू कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ओमान की खाड़ी में लगातार गश्त कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

इस बीच ईरान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरान के सर्वोच्च नेता से जुड़े सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकाबंदी करने की कोशिश करता है, तो ईरान अमेरिकी जहाजों को निशाना बना सकता है। उन्होंने यहां तक कहा कि ईरानी मिसाइलें अमेरिकी नौसैनिक जहाजों को डुबाने में सक्षम हैं।

US सैनिकों के बदले वसूलेंगे एक अरब डॉलर

रेजाई ने अमेरिका को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह ईरानी जमीन पर सैन्य कार्रवाई करता है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने दावा किया कि ईरान हजारों अमेरिकी सैनिकों को पकड़ सकता है और उन्हें सौदेबाजी के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। उन्हें तंज करते हुए कहा कि ईरान को हर सैनिक के बदले एक अरब डॉलर मिलेंगे। रेजाई ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी भी तरह के युद्धविराम को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं।

सम्बंधित ख़बरें

2029 में भी नहीं मिलेगा महिलाओं को आरक्षण? देरी के पीछे क्या हैं कारण, जानें सब कुछ

PAK में गूंजे जय माता दी के जयकारे, हिंगलाज शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख भक्तों ने किया दर्शन

IAS किंजल सिंह और मंत्री दयाशंकर सिंह में ठनी? जानें कौन हैं ये दबंग अधिकारी, क्यों चर्चा में है उनका ट्रांसफर

UAE ने बढ़ाई ट्रंप की टेंशन, युद्ध के बीच US से मांगा मुआवजा, कहा- भरपाई करो वरना डॉलर से युआन पर होंगे शिफ्ट

इससे पहले मोजतबा खामेनेई ने रेजाई को अपना सैन्य सलाहकार नियुक्त किया था। रेजाई ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि क्या वह  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का “पुलिस” बनना चाहता है और क्या यह उसकी भूमिका है।

एंटोनियो गुटेरेस ने की शांति की अपील

दूसरी ओर, वैश्विक स्तर पर शांति की अपील तेज हो गई है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संवाद और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया इस समय गहरे तनाव और मानवीय संकट के दौर से गुजर रही है, ऐसे में टकराव नहीं बल्कि बातचीत ही समाधान का रास्ता है।

यह भी पढ़ें- Iran War: ट्रंप का दावा ईरान की नौसेना तबाह, फिर भी लाल सागर में तेहरान की धमकी

वहीं पोप लियो ने भी शांति की अपील करते हुए कहा कि दुनिया अब युद्ध और हिंसा से थक चुकी है। उन्होंने देशों से आग्रह किया कि वे हथियारों और धमकियों की बजाय विश्वास, सहानुभूति और न्याय के आधार पर शांति का रास्ता अपनाएं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता यह तनाव न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक स्थिरता के लिए भी गंभीर चुनौती बनता जा रहा है, और दुनिया की नजरें अब आने वाले कूटनीतिक प्रयासों पर टिकी हैं।  

Iran supreme leader adviser sink us ships us army operation warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2026 | 12:24 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Latest News
  • Mojtaba Khamenei
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.