ईरान छोड़कर रूस भागने की तैयारी में खामेनेई, दावे से मचा हड़कंप, मोसाद ने भी किया कंफर्म
Iran Protests: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने देशभर में विरोध प्रदर्शन बढ़ने पर 'प्लान बी' बनाया है, जिसमें वे परिवार और करीबी सहयोगियों समेत रूस भाग सकते हैं।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान छोड़कर रूस भागने की तैयारी में खामेनेई (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ali Khamenei Plan to Escape Iran: ईरान में पिछले एक हफ्ते से सरकार के खिलाफ हिंसा प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी महंगाई और तानाशाही शासन से परेशान होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि ईरान से के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच खबरें देश छोड़कर भागने की तैयारी कर ली है।
ब्रिटिश अखबार द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों और देश में बढ़ते विरोध को देखते हुए खामेनेई ने अपना एक ‘प्लान बी’ तैयार किया है। इस योजना के तहत, अगर प्रदर्शन और तीव्र हो जाते हैं, तो खामेनेई अपने पूरे परिवार के रूस के लिए रवाना हो सकते हैं।
कौन है खामेनेई का उत्तराधिकारी?
रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना में 86 वर्षीय खामेनेई के साथ उनके परिवार और बेहद करीबी सहयोगियों को भी सुरक्षित निकालने की व्यवस्था की गई है। इसमें उनके बेटे और संभावित उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई भी शामिल हैं। इस योजना के तहत केवल लोगों को ही नहीं, बल्कि खामेनेई की विशाल संपत्ति नेटवर्क को भी देश से बाहर ले जाने का रास्ता तैयार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
बद्रीनाथ में पहाड़ टूटता देख यात्रियों में मचा हड़कंप, कंचन गंगा में हुआ हिमस्खलन, क्यों खिसका ग्लेशियर?
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
द टाइम्स ने 2013 की रॉयटर्स जांच का हवाला देते हुए बताया कि खामेनेई की संपत्ति की कुल कीमत लगभग 95 अरब डॉलर आंकी गई थी। इस संपत्ति में ईरान का शक्तिशाली संगठन सेताद और अर्ध-राज्य संचालित चैरिटेबल फाउंडेशन्स शामिल हैं। इन फाउंडेशन्स की वित्तीय पारदर्शिता पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं।
असद के रास्ते पर खामेनेई
पूर्व इजरायली खुफिया अधिकारी बेनी साबती के अनुसार, खामेनेई का रूस जाना इस लिए अधिक संभव है क्योंकि उनके पास कोई और सुरक्षित विकल्प नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खामेनेई ने पहले भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सराहना की है और उनका मानना है कि ईरानी और रूसी संस्कृति में कई समानताएं हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका-वेनेजुएला तनाव से भारत को बड़ा फायदा, मिलेंगे 9000 करोड़ रुपये!
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि खामेनेई का कथित ‘प्लान बी’ सीरिया के पूर्व तानाशाह बशर अल-असद के हालिया पलायन मॉडल से मिलता-जुलता है। असद ने नवंबर 2024 में जब उनकी सरकार गिर गई थी, रूस के लिए पलायन किया था। खामेनेई की योजना भी इसी तरह की रणनीति पर आधारित बताई जा रही है।
Frequently Asked Questions
-
Que: ईरान में आंदोलन क्यों हो रहे हैं?
Ans: ईरान में आर्थिक संकट, सख्त धार्मिक नीतियों, महंगाई और राजनीतिक आज़ादी की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
-
Que: कहां भागने की तैयारी कर रहे हैं अयातुल्ला अली खामेनेई?
Ans: खबरों के मुताबिक हालात बिगड़ने पर अयातुल्ला अली खामेनेई रूस भागने की योजना बना रहे हैं।
-
Que: कौन है अयातुल्ला अली खामेनेई का उत्तराधिकारी?
Ans: उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को उनका संभावित और नामित उत्तराधिकारी माना जाता है।
