ईरान का मिसाइल हमला, ट्रंप ने दी कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी; बोले- जोरदार वार करेंगे...

Iran Missile Attack: ईरान के मिसाइल हमले पर ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी। जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने के बाद दिए जोरदार जवाबी कार्रवाई के संकेत।
Iran's missile attack; Trump warns of strong retaliation, says—'We will strike hard.'
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

US Counterstrike Warning To Iran Conflict Escalation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के मिसाइल हमले के बाद कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने रविवार रात जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इसके बाद अमेरिका ने जवाब देने की बात कही है।

ट्रंप ने सोमवार को एक इंटरव्यू में कहा, 'हम उन पर जोरदार हमला करेंगे। इसका जवाब दिया जाएगा।' उन्होंने बताया कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों में से कुछ को अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही रोक दिया। वहीं, एक मिसाइल को जानबूझकर नहीं रोका गया, क्योंकि आकलन में पता चला कि वो किसी लक्ष्य से नहीं टकराएगी।

ईरान ने दागीं कम से कम 8 मिसाइलें

अमेरिकी सूत्र के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने रविवार को जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर कम से कम 8 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ये हमला अमेरिका की ओर से लारक द्वीप पर किए गए हवाई हमले के बाद हुआ।

अमेरिकी मध्य कमान ने लारक द्वीप पर कार्रवाई को 'सीमित और सटीक अभियान' बताया। अमेरिका के अनुसार, इस कार्रवाई का लक्ष्य ईरान की बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमता को निशाना बनाना था, जिसे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों और वैश्विक व्यापार के लिए खतरा बताया गया।

अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

ईरान की समाचार एजेंसी के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया कि उसके हमले में जॉर्डन स्थित किंग हुसैन और अल-अज्राक अमेरिकी सैन्य ठिकानों के तकनीकी और रखरखाव ढांचे के साथ-साथ उन इलाकों को निशाना बनाया गया, जहां अमेरिकी लड़ाकू विमान मौजूद थे। ईरान ने हमले में भारी नुकसान होने का दावा किया है।

कई आम लोग मारे गए

रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि अमेरिकी हमले में कई सैन्यकर्मी और आम लोग मारे गए या घायल हुए। ईरान ने चेतावनी दी कि वह इस हमले का जवाब देगा। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने अनौपचारिक रिपोर्टों के हवाले से दावा किया कि लारक द्वीप पर अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम दो लोगों की मौत और दो लोग घायल हुए हैं।

Iran's missile attack; Trump warns of strong retaliation, says—'We will strike hard.'
Nepal Flood Live Updates: नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 939 पहुंचा, 3925 लोग अब भी लापता

क्या बातचीत से सुल्टेगा मामला?

मिसाइल हमले के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है, लेकिन उन्हें भरोसा नहीं है कि ईरान के साथ हुआ कोई समझौता टिक पाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि, दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ट्रंप की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी से स्थिति और गंभीर हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com