
नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गई है। इससे पहले जारी आंकड़ों में मृतकों की संख्या 903 बताई गई थी। वहीं, लापता लोगों की संख्या में 300 से ज्यादा की कमी आई है। नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, अब 3,925 लोग लापता हैं। इससे पहले यह संख्या 4,247 थी।