मिसाइल बने बाराती…ड्रोन बने गवाह, ईरान में हर रात होने वाली रैली में अनोखी शादी कर रहे लोग, देखें VIDEO
US-Iran War: ईरान में युद्ध की आशंकाओं के बीच भारी जनसमर्थन देखने को मिल रहा है। तेहरान में ड्रोन और मिसाइल रैलियों के दौरान नवविवाहित जोड़े भी देश की एकजुटता के लिए सड़कों पर उतरे।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान ने निकाली ड्रोन रैली (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Drone Rally: अमेरिका और इजरायल के साथ संभावित युद्ध की आशंकाओं के बीच ईरान में भारी जनसमर्थन और राष्ट्रवादी माहौल देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से देश के कई शहरों में लोग रात के समय सड़कों पर उतरकर अपनी सेना के समर्थन में रैलियां निकाल रहे हैं। इन रैलियों में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) भी सक्रिय रूप से शामिल हो रही है।
बुधवार रात राजधानी तेहरान में एक “ड्रोन रैली” का आयोजन किया गया, जिसमें IRGC ने अपने आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया। इस दौरान Shahed-136 जैसे ड्रोन को प्रदर्शित किया गया, जिसे ईरान की सैन्य क्षमता का प्रतीक माना जाता है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को आयोजित रैली में IRGC ने खोर्रामशाहर-4 जैसी बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन किया था, जिससे देश के भीतर सैन्य ताकत का संदेश दिया गया।
पूरे ईरान में आयोजित हो रही रैली
दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज समेत तेहरान, केरमानशाह और बुशहर जैसे कई शहरों में लोग हर रात बड़ी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं। इन सभाओं में इजरायल और अमेरिका के खिलाफ गुस्सा साफ तौर पर देखा जा रहा है। लोग नारे लगाकर और झंडे लहराकर सरकार, सेना और नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में वोटिंग के बीच हिंसा, हुमायूं कबीर से भिड़े TMC समर्थक, सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की
Canada: गेम खेलते हुए भारतीय ड्राइवर ने मां-बेटे को ट्रक से कुचला, अब कोर्ट में कुबूल किया जुर्म
Petrol-Diesel Price Hike : 28 रुपये तक बढ़ने वाला है पेट्रोल-डीजल का रेट? इस रिपोर्ट ने उड़ाई सबकी नींद
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला पुजारी का शव, 3 दिन पहले हुआ था लापता
🚨 BREAKING IRGC parades pink-painted Shahed-136 drone through streets of Al-Ahwaz (Ahvaz), Iran. The unusual color is a symbolic nod to a video of a young Iranian girl calling for a “pink missile” strike on Tel Aviv. #Iran #IRGC #Ahvaz pic.twitter.com/O9wVKU98t3 — Public News X (@PublicNewsX) April 22, 2026
इन प्रदर्शनों की एक खास बात यह है कि इनमें कई नवविवाहित जोड़े भी शामिल हो रहे हैं। कुछ जोड़े अपनी शादी की पोशाक में ही इन रैलियों का हिस्सा बन रहे हैं। वे भीड़ के बीच खड़े होकर नारे लगाते हैं और देश के प्रति अपनी एकजुटता दिखाते हैं।
रैली में लोग पूरी कर रहे शादी रस्में
ईरान की सरकारी मीडिया Press TV के अनुसार, कई मामलों में तो नवविवाहित जोड़ों ने अपनी शादी की रस्में भी इन जनसभाओं के दौरान पूरी की हैं। उनका मानना है कि इस समय व्यक्तिगत खुशी से ज्यादा महत्वपूर्ण देश की सुरक्षा और एकता है।
IRGC parades a bright pink Shahed-136 loitering munition drone at a nighttime “Girls’ Day” event in Ahvaz, turning a young girl’s viral plea for a “pink missile strike on Tel Aviv” into official symbolism. The move blends propaganda, youth culture, and Iran’s ongoing drone… pic.twitter.com/uWCFzIiR4J — Thepagetoday (@thepagetody) April 23, 2026
रात के समय होने वाली ये रैलियां इसलिए भी खास हैं क्योंकि दिनभर की गतिविधियों के बाद लोग रात में बड़ी संख्या में एकत्र होकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। मोबाइल की रोशनी, झंडे और जोशीले नारे पूरे माहौल को भावनात्मक और ऊर्जावान बना देते हैं।
यह भी पढ़ें- Canada: गेम खेलते हुए भारतीय ड्राइवर ने मां-बेटे को ट्रक से कुचला, अब कोर्ट में कुबूल किया जुर्म
ईरान की एकजुट का प्रतीक
ये रैलियां न सिर्फ सरकार और सैन्य बलों के समर्थन का प्रतीक बन रही हैं, बल्कि यह संदेश भी दे रही हैं कि मौजूदा तनावपूर्ण हालात में ईरानी जनता एकजुट होकर अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के साथ खड़ी है।
