पहले मनाया मातम…फिर इजरायल पर कहर बनकर टूटा पड़ा ईरान, तेल अवीव से लेकर दोहा तक बरसाए क्लस्टर बम
Israel-Iran War: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध 19वें दिन भी जारी है। तेहरान में हवाई हमले में वरिष्ठ नेता मारे गए। जवाब में ईरान ने इजरायल पर क्लस्टर बम दागे, जिससे भारी तबाही हुई।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Counter Attack Israel After Ali Larijani: ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष अब 19वें दिन में पहुंच चुका है और स्थिति और भी गंभीर हो गई है। युद्ध के 18वें दिन, इजरायल ने तेहरान में हवाई हमला किया, जिसमें ईरान के दो वरिष्ठ नेता, अली लारिजानी और गुलारजा सुलेमानी की मौत हो गई। इस हमले ने स्थिती को और गंभीर बना दिया है।
अली लारिजानी ईरान के सुरक्षा प्रमुख और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के करीबी माने जाते थे, जबकि गुलारजा सुलेमानी बसीज बलों के कमांडर थे। इन हत्याओं के बाद पूरे तेहरान में मातम छा गया। हालांकि ईरान ने जवाबी कार्रवाई में देर नही की और इजरायल समेत कई खाड़ी देशों पर जबरदस्त हमले किए। इस घटना के बाद युद्ध के और भी भयंकर होने की आशंका बढ़ गई है।
तेल अवी पर बरसाए क्लस्टर बम
तेल अवीव के सविधोर सेंट्रल ट्रेन स्टेशन पर ईरानी क्लस्टर हमले ने भारी तबाही मचाई, जिससे आसपास का इलाका पूरी तरह प्रभावित हुआ और अफरा-तफरी मच गई। हताहतों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक
Iraq Oil: सस्ता तेल और नई डील! रूस के नक्शेकदम पर इराक, भारत को भारी छूट देने के लिए रखी शर्तें
इटली की पीएम Giorgia Meloni की डीपफेक तस्वीरें वायरल! फर्जी फोटो वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी
भारत ने क्यों चुकाई पाकिस्तान से सिंधु जल संधि की कीमत? समझौते की इन 5 शर्तों ने बांधे दिल्ली के हाथ
Destruction at Tel Aviv Savidor Central train station following Iranian cluster munition hits. pic.twitter.com/oVx1DgOLT8 — Clash Report (@clashreport) March 17, 2026
वहीं, कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान की मिसाइल हमलों को उनकी सेना ने हवा में ही रोक दिया। राजधानी दोहा में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल हमला कतर को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन समय रहते इसे नाकाम कर दिया गया।
ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर पर हमला
इंटरनेशनल एटॉमिक एजेंसी (IAEA) ने बताया कि ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल हमला हुआ, लेकिन किसी प्रकार का नुकसान या घायल होने की सूचना नहीं है। IAEA प्रमुख राफेल ग्रासी ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की, ताकि परमाणु दुर्घटना का खतरा न बढ़े। इसके अलावा ईरान ने दुबई पर भी मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया। इसके बाद सऊदी अरब ने घोषणा की कि रियाद में अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें- होर्मुज में ईरान के खिलाफ अमेरिका की मदद करेगा फ्रांस! राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बता दिया अपना प्लान
ईरानी राजदूत ने की अमेरिका की आलोचना
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरवानी के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के हमलों में अब तक 1300 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें शीर्ष ईरानी नेता भी शामिल हैं। HRANA के अनुसार, कुल हताहतों की संख्या 1858 तक पहुंच सकती है।
