Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बैलिस्टिक मिसाइल लेकर सड़कों पर उतरी ईरानी फौज…समर्थकों के साथ मिलकर मनाया जश्न, ट्रंप को दिखाई ताकत- VIDEO

US-Iran War: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच रैलियों में मिसाइल शक्ति प्रदर्शन, वार्ता विफल होने से हालात बिगड़े। ट्रंप की चेतावनी के साथ सीजफायर बढ़ा, UN ने संयम और बातचीत की अपील की।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 22, 2026 | 11:39 AM

IRGC का शक्ति प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Iran Army Marches With Ballistic Missile Launchers ईरान और अमेरिका के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार देर रात कट्टरपंथी समर्थकों ने कई जगह रैलियां निकालीं। ये प्रदर्शन उस समय और तेज हो गए जब इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ संभावित दूसरे दौर की वार्ता के विफल होने की खबर सामने आई।

ईरान की सरकारी मीडिया और प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कुछ सदस्य एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मोबाइल लॉन्चर पर बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ नजर आए। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह प्रदर्शन शक्ति प्रदर्शन के तौर पर किया गया था।

They claim all these people are paid or are on payroll. Iran can’t afford to pay all these people even if they wanted to pay them. These are PROUD REAL IRANIANS who LOVE IRAN They love their land and stand against anyone that attacks their land and tries to spill their blood.… pic.twitter.com/tLbyboSLEd — Ryan Rozbiani (@RyanRozbiani) April 22, 2026

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका से बातचीत समय की बर्बादी…ईरान ने ट्रंप के अरमानों पर फेरा पानी, पाकिस्तान के जरिए भेजा दो टूक जवाब

Trump की तुनकमिजाजी से अमेरिकी नागरिक हुए परेशान, ईरान युद्ध और पोप से विवाद के बाद गिरी रेटिंग

Iran में सत्ता परिवर्तन: IRGC ने राष्ट्रपति को किनारे किया, खामेनेई की सुरक्षा बढ़ाई गई

ILO की नई रिपोर्ट: 2025 की बाढ़ से Pakistan में 33 लाख नौकरियां प्रभावित, कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान

रैली में दिखा ईरान का सबसे खतरनाक मिसाइल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कथित तौर पर खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल को भी दिखाया गया, जिसे ईरान की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक माना जाता है। यह मिसाइल क्लस्टर म्यूनिशन यानी छोटे-छोटे विस्फोटक हथियार छोड़ने में सक्षम बताई जाती है, जिसका उपयोग ईरान ने पहले इजरायल और अन्य मिडिल ईस्ट ठिकानों पर हमलों में किया है। इसके अलावा क़द्र (Qadr) मिसाइल जैसी संरचना भी दिखाई दी, जो भी क्लस्टर वारहेड ले जाने में सक्षम बताई जाती है।

A loaded IRGC ballistic missile launcher moving through city streets as regime supporters chant “Allahu Akbar”. As the current ceasefire, though now extended, remains increasingly fragile. Whatever Tehran’s intentions, the message projected by these scenes is not one of… pic.twitter.com/howKiiMcRE — Fardad Farahzad | فرداد فرحزاد (@FardadFarahzad) April 22, 2026

इन प्रदर्शनों और सैन्य गतिविधियों ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे शक्ति प्रदर्शन कूटनीतिक माहौल को और जटिल बना सकते हैं, खासकर तब जब बातचीत की प्रक्रिया पहले से ही ठप पड़ी हो।

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी

इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम को लेकर सख्त और आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद नहीं करना चाहता, क्योंकि वह तेल निर्यात से भारी कमाई करता है। ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि स्थिति नियंत्रण से बाहर गई तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

🇮🇷🚀 IRGC SHOW OF FORCE IN PUBLIC SQUARES Iran’s Revolutionary Guard rolls out heavy missiles among crowds, sending a powerful message of strength and readiness. pic.twitter.com/k9s3X7xsNh — WAR (@warsurv) April 22, 2026

हालांकि, उन्होंने सीजफायर को आगे बढ़ाने का भी फैसला लिया है, जिसे उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व के अनुरोध से जोड़ा है। यह कदम उनकी पिछली सख्त बयानबाजी से थोड़ा अलग माना जा रहा है, जिससे यह संकेत मिला है कि अमेरिका फिलहाल सीधे टकराव से बचना चाहता है।

यह भी पढ़ें- Iran में सत्ता परिवर्तन: IRGC ने राष्ट्रपति को किनारे किया, खामेनेई की सुरक्षा बढ़ाई गई

UN ने की अमेरिका की तारीफ

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे “तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर” बताया है। UN ने सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान खोजने की अपील की है। साथ ही पाकिस्तान की मध्यस्थता के प्रयासों की भी सराहना की गई है।

Iran irgc missile launchers rallies supporters show strength us israel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 11:38 AM

Topics:  

  • IRGC
  • Strait of Hormuz
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.