रूस-चीन नहीं ईरान ने इस देश पर दिखाया भरोसा, हिंसक प्रदर्शनों के बीच की सीक्रेट डील, इजरायल पर मंडराया खतरा!

Iran Protests: महंगाई और विरोध प्रदर्शनों से घिरे ईरान पर अमेरिकी हमले का खतरा बढ़ा, सैन्य तैयारियां तेज हुईं, वहीं ग्रीस के साथ साइलेंट डील से कूटनीतिक चाल भी चली गई।
Iran Greece Secret Deal
ईरान ने ग्रीस के साथ सीक्रेट डील की (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Iran Greece Secret Deal: ईरान इस वक्त गंभीर राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य दबावों के दौर से गुजर रहा है। एक ओर देश के भीतर महंगाई को लेकर गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है, तो दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के साथ टकराव की आशंका गहराती जा रही है। इन हालात ने अयातुल्लाह अली खामेनेई सरकार की चुनौतियों को कई गुना बढ़ा दिया है। इसी बीच ईरान और ग्रीस के बीच गुप्त समझौते की बात सामने आई है। 

ईरान ने हाल ही में ग्रीस के एक तेल से भरें टैंकर को छोड़ा है। इस टैंकर को ईरान ने दो साल पहले अपने कब्जे में लिया था और किसी परिस्थिती में नहीं छोड़ने की बात कही थी। लेकिन अब देश में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच उसने चुपचाप इस टैंकर को छोड़ दिया है। सबसे खास बात ये है कि ग्रीस को इजरायल को विरोधी देश माना जाता है।

अमेरिकी हमले की आशंका और सख्त चेतावनी

अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले के संकेत हालात को और तनावपूर्ण बना रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुले तौर पर ईरान में सैन्य कार्रवाई की बात कर चुके हैं। इस पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि अगर तेहरान पर हमला हुआ, तो ईरान पूरी रणनीति और तैयारी के साथ युद्ध लड़ेगा। संभावित युद्ध को देखते हुए ईरान ने अपनी सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं। मिसाइल, रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय किया जा रहा है, ताकि किसी भी हमले का तुरंत जवाब दिया जा सके। सेना और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया

कूटनीतिक मोर्चे पर ईरान नए दांव

ग्रीस मिडिल ईस्ट और यूरोप के बीच अहम भौगोलिक स्थिति में है। यहां से इजरायल तक सीधी सैन्य पहुंच संभव मानी जाती है। ग्रीस और तुर्की के तनावपूर्ण संबंध भी ईरान के हितों के अनुकूल हैं। ग्रीस को साधकर ईरान न केवल अमेरिका की संभावित रणनीति को कमजोर करना चाहता है, बल्कि नाटो सदस्य तुर्की और इजरायल पर भी दबाव बनाने की कोशिश में है।

माना जा रहा है कि ईरान ने ग्रीस से रिश्ते सुधारने के लिए टैंकर को छोड़ा है, ताकि अगर कल को अमेरिका-इजरायल के साथ मिलकर हमला करने की कोशिश करता है तो वो ग्रीस से साथ मिलकर इजरायल पर जवाबी हमला कर सके। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com