पाकिस्तान के बाद अब रूस पहुंचे अब्बास अराघची, पुतिन से करेंगे बंद कमरे में मीटिंग, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
Iran-Russia Relations: ईरानी विदेश मंत्री Abbas Araghchi पाकिस्तान और ओमान की यात्रा के बाद रूस पहुंच गए हैं, जहां वो राष्ट्रपति पुतिन से क्षेत्रीय तनाव और कूटनीतिक समाधान पर चर्चा करेंगे।
- Written By: अक्षय साहू
रूस पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (सोर्स- सोशल मीडिया)
Abbas Araghchi Moscow Visit: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान और ओमान की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद अब रूस पहुंच गए हैं। वह रविवार को रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे, और आज सोमवार को उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अहम बैठक होने वाली है।
यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब ईरान पश्चिम एशिया में जारी तनाव को कम करने और अमेरिका व इजरायल के साथ संघर्ष को कूटनीतिक तरीके से समाप्त करने के प्रयास तेज कर रहा है। अराघची की यह यात्रा उनकी क्षेत्रीय कूटनीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें उन्होंने पहले पाकिस्तान और ओमान में भी महत्वपूर्ण बातचीत की थी।
Iran’s FM Araghchi TOUCHES DOWN in Saint Petersburg ahead of talks with President Vladimir Putin pic.twitter.com/seWWqqCEmg — RT (@RT_com) April 27, 2026
सम्बंधित ख़बरें
24 घंटे में दूसरी बड़ी गोलीबारी! ट्रंप की डिनर पार्टी के बाद अब टेक्सास में चली गोलियां, दो की हालात गंभीर
होर्मुज खोलने पर माना ईरान, पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, अब बस ट्रंप के जवाब का इंतजार
पाकिस्तान का पत्ता कट…ट्रंप ने Iran को दिया बड़ा ऑफर, बोले-शांति वार्ता के लिए सीधे कर सकते हैं कॉल
मैं रेपिस्ट नहीं हूं…कल डिनर पार्टी में हुआ हमला, आज ट्रंप पर लगे गंभीर आरोप, लाइव TV पर देनी पड़ी सफाई
पुतिन और अराघची के बीच होगी बैठक
रूस में ईरान के राजदूत काजेम जलाली के अनुसार, पुतिन और अब्बास अराघची की बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने भी इस बैठक की पुष्टि की है।
रूस और ईरान के बीच लंबे समय से मजबूत रणनीतिक साझेदारी रही है, जिसमें आर्थिक, सैन्य और कूटनीतिक सहयोग शामिल है। ऐसे में यह मुलाकात दोनों देशों के संबंधों को और गहरा करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
अराघची की रूस यात्रा पर अमेरिका की नजर
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक में ईरान अमेरिका के साथ संभावित बातचीत, क्षेत्रीय सुरक्षा हालात और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों जैसे मुद्दों पर रूस से समर्थन मांग सकता है। यह खासकर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा है और कूटनीतिक प्रयासों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 24 घंटे में दूसरी बड़ी गोलीबारी! ट्रंप की डिनर पार्टी के बाद अब टेक्सास में चली गोलियां, दो की हालात गंभीर
ट्रंप प्रशासन के सख्त बयानों और क्षेत्रीय तनाव के बीच यह रूस यात्रा ईरान के लिए एक रणनीतिक कदम मानी जा रही है। ईरान लगातार यह कह रहा है कि वह अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा, लेकिन साथ ही वह कूटनीतिक समाधान के लिए भी तैयार है। सेंट पीटर्सबर्ग में होने वाली यह बैठक न केवल ईरान-रूस संबंधों के लिए बल्कि पूरे पश्चिम एशिया के राजनीतिक संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब देखना होगा की अब्बास अराघची की रूस यात्रा का क्या परिणाम निकलता है।
