Israel-Iran Tension: इजरायल-US एयरस्ट्राइक में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत, IRGC कमांडर को भी मार गिराने का दावा
Middle-East Tension: ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नसीरजादेह और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) कमांडर मोहम्मद पाकपुर इजरायली हमलों में मारे गए हैं। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने भी इसकी पुष्टि की है।
- Written By: अभिषेक सिंह
ईरानी रक्षा मंत्री आमिर नसीरजादेह और IRGC कमांडर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran-Israel War: ईरान के डिफेंस मिनिस्टर आमिर नसीरजादेह और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) कमांडर मोहम्मद पाकपुर इजरायली हमलों में मारे गए हैं। एक इजरायली अधिकारी के मुताबिक आज सुबह हुए हमलों में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन समेत कई बड़े अधिकारियों को निशाना बनाया गया।
इजरायली मिलिट्री (IDF) ने ऑपरेशन रोरिंग लायन के तहत पश्चिमी ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर हमले का एक वीडियो भी जारी किया है। पाकपुर ने IRGC की कमान तब संभाली थी जब उनके पूर्व चीफ हुसैन सलामी को जून 2025 के युद्ध की शुरुआत में इजरायल ने मार डाला था।
रक्षा मंत्री और IRGC कमांडर की मौत
समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, शनिवार सुबह ईरान में हुई इजरायल और अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी रक्षा मंत्री आमिर नसीरजादेह और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर मोहम्मद पाकपुर की मौत हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Nuclear Deal: ट्रंप का ईरान न्यूक्लियर डील पर बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा
घर लौट रहे US सैनिक, ट्रंप ने होर्मुज से हटाया ब्लॉकेड…ईरान पर अंतिम फैसला लेने जा रहा अमेरिका
जेब पर भारी पड़ेगा अब हवाई टिकट! मीडिल ईस्ट तनाव से एयरलाइंस इंडस्ट्री पर मंडराया खतरा, IATA ने जताई चिंता
नवभारत संपादकीय: ट्रंप के चक्रव्यूह में फंसे मुस्लिम देश! पाकिस्तान पर अब्राहम करार मानने का दबाव
इजरायली सेना ने जारी किया वीडियो
इजरायली रक्षा सेना (IDF) ने ऑपरेशन रोरिंग लायन के तहत पश्चिमी ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर हमले का एक वीडियो भी जारी किया है। इजरायली सेना ने एक्स पर वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि ईरानी सरकार की जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल यूनिट के लोग जब वे एक मिसाइल लॉन्चर लोड कर रहे थे और तुरंत इज़रायल की ओर लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे। खतरे की पहचान कर ली गई और जल्दी से हमला किया गया, जिससे इज़राइल की ओर होने वाले लॉन्च को रोका जा सका।
🎯STRUCK: Operatives from the Iranian regime’s surface-to- surface missiles unit as they loaded a missile launcher and prepared to immediately launch towards Israel. The threat was identified and quickly struck, preventing the launch aimed toward Israel. pic.twitter.com/nMcOeOtleX — Israel Defense Forces (@IDF) February 28, 2026
यह भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल ने खामेनेई को बनाया निशाना, कहां हैं अयातुल्ला अली खामेनेई? चीन के सैटेलाइट ने बता दी सच्चाई!
ईरान ने भी किया जवाबी हमला
अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी हमला बोल दिया है। ईरान ने मिडिल ईस्ट के देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अपनी मिसाइलों के निशाने पर लिया है। ईरान ने बहरीन स्थिति अमेरिकी नौसेना की पांचवीं फ्लीट के मुख्यालय को भी निशाना बनाया है, इस भीषण हमले का वीडियो भी सामने आया है।
