खामेनेई की बेटी चलाती है पार्लर, बेटा इंजीनियर, जानिए क्या करता है सुप्रीम लीडर का पूरा परिवार

ईरान-इजरायल तनाव के बीच खामेनेई परिवार बंकर में है। उनके छह बच्चे अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। बेटों में एक बिजनेसमैन और एक इंजीनियर है, जबकि उनकी बेटियां भी करोड़ों-अरबों की मालकिन हैं।
खामेनेई की बेटी चलाती है पार्लर, बेटा इंजीनियर, जानिए क्या करता है सुप्रीम लीडर का पूरा परिवार
अरबों की संपत्ति के मालिक है खामेनेई परिवार (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

तेहरान: ईरान और इजरायल के बीच तनाव ने अब युद्ध का रूप ले लिया है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई को जान से मारने की धमकी दी है। इसके चलते खामेनेई अपने पूरे परिवार के साथ अंडरग्राउंड बंकर में रहने के लिए चले गए हैं। खामेनेई के अलावा ईरान फोर्स ने उनके बच्चों की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। खामेनेई के छह बच्चे हैं, जो अरबों के मालिक हैं।

खामेनेई के चार बेटे और दो बेटियां हैं। ईरान में जहां औरतों को इस्लामी ड्रेस कोड और सार्वजनिक व्यवहार या सजने-संवरने में गलती होने पर भरे बाजार में कोड़े से मारकर सजा दी जाती है, वहीं खामेनेई की एक बेटी फैशन डिजाइनर और खुद का पार्लर चलाती हैं और अरबों की मालिक हैं।

बेटे इंजीनियर और बिजनेसमैन

अली खामेनेई के चार बेटे मुस्तफा, मोजतबा, मसूद और मैसम हैं, जबकि बेटियों के नाम बोशरा और होदा हैं। मुस्तफा मौलवी हैं और अपने पिता के साथ रहते हैं। मुस्तफा को ईरान के अगले सुप्रीम लीडर के तौर पर देखा जाता है। जबकि मोजतबा और मसूद बिजनेसमैन हैं, जिनका ईरान में अरबों का बिजनेस है। वहीं सबसे छोटे बेटे मैसम ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके अलावा खामेनेई की बड़ी बेटी बोशरा हाउसवाइफ हैं, जिनकी खामेनेई के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद गोलपायगानी के बेटे से शादी हुई है। वहीं उनकी छोटी बेटी होदा फैशन डिजाइनर हैं और तेहरान में ही घर में पार्लर चलाती हैं।

अरबों का मालिक है खामेनेई परिवार

खामेनेई परिवार के पास अरबों की संपत्ति है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खामेनेई परिवार की कुल संपत्ति 6 से 7 बिलियन डॉलर के करीब है। अकेले मोजतबा खामेनेई के पास 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है। उनके संयुक्त अरब अमीरात, सीरिया और वेनेजुएला और कई अफ्रीकी देशों के बैंकों में अकाउंट हैं। मोजतबा के पास कई शॉपिंग सेंटर, बिल्डिंग परियोजनाएं, निजी विमान और हेलीकॉप्टर, तथा अत्याधुनिक मर्सिडीज-बेंज वाहन और घोड़े हैं। इसके अलावा मसूद के फ्रांस और ब्रिटेन के बैंकों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा का धन है। वहीं, मैसम 200 मिलियन डॉलर से अधिक संपत्ति के मालिक हैं। ट्रंप की धमकी के बाद अलर्ट मोड पर ईरान, रूस ने दी अमेरिका को दूर रहने की सलाह

बेटियां के पास भी अरबों की संपत्ति

खामेनेई की बड़ी बेटी बोशरा, जो एक हाउसवाइफ हैं, उनकी कुल संपत्ति लगभग 100 मिलियन डॉलर है। वहीं खामेनेई की सबसे छोटी बेटी होदा तेहरान में पार्लर चलाकर 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति इकट्ठा कर चुकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com