-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Ali Khamenei Has Moved To Underground Bunker With Family After Death Threats From Israel
इजराइल की धमकी से निकली अली खामेनेई की अकड़, जान बचाने के लिए अंडरग्राउंड बंकर में ली शरण
- Written By: अक्षय साहू
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने इजराइली हमलों और हत्या की धमकियों के चलते अपने परिवार के साथ अंडरग्राउंड बंकर में चले गए हैं। बंकर को अत्यंत सुरक्षित और हमलों से अचूक बताया जा रहा है।

अली खामेनेई (फोटो- सोशल मीडिया)
तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई अपने पूरे परिवार के साथ अंडरग्राउंड बंकर में रहने के लिए चले गए हैं। अली खामेनेई ने यह कदम इजराइल की ओर से लगातार हो रहे हमले और उन्हें जान से मारने की धमकी के बाद उठाया है। हाल ही में खुलासा हुआ है कि इजराइल खामेनेई की हत्या की योजना बना रहा था।
इजराइल और ईरान के बीच पिछले 72 घंटों से संघर्ष चल रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहे हैं। इसमें सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। इजराइल ने ईरान के प्रमुख परमाणु संयंत्रों, तेल डिपो और सैन्य अड्डों पर हमला करके ईरानी सेना के कई शीर्ष अधिकारियों और वैज्ञानिकों को मार गिराया है। अब उसकी नजर अली खामेनेई पर है।
अंडरग्राउंड बंकर में ली शरण
जानकार के मुताबिक, इजराइल की ओर से हो रहे लगातार हमलों को देखते हुए खामेनेई ने अंडरग्राउंड बंकर में शरण ली है, जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं। बंकर को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह इतना मजबूत है कि इस पर बम या मिसाइल हमले का कोई असर नहीं हो सकता। खामेनेई के बेटे मुज्तबा और परिवार के दूसरे सदस्य भी बंकर में हैं। इस बंकर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में फिर से हुआ जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, जांच जारी
धधक रहा यूरोप! फ्रांस और स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ा घर, जलकर खाक हुए लाखों हेक्टेयर जंगल
रोक दिए गए हैं हवाई हमले… अब उनके पास केवल दो रास्ते, ईरान जंग पर ट्रंप का अगला कदम क्या?
Brazil Election: ट्रंप के दो अफसरों को नहीं मिला वीजा, ब्राजील चुनाव में दखल देने की साजिश हुई नाकाम
खामेनेई की हत्या करना चाहता है इजराइल
इजराइल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) और ईरानी सेना प्रमुख को हवाई हमले करके मार दिया है। वहीं, ईरान के 9 से ज्यादा परमाणु वैज्ञानिक अब तक मारे जा चुके हैं। इजराइल खामेनेई को कई बार मारने की धमकी दे चुका है।
ईरान ने की हद पार तो इजराइल ने दी चेतावनी, कहा- खाली करें इलाके
एक अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने खामेनेई को मारने के लिए प्लान तक बना लिया था, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए इंकार कर दिया। इसके कारण इजराइल ने अपना प्लान कैंसल कर दिया। हालांकि,वह कब तक रुकता है, इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। ऐसे में खामेनेई पर खतरा बढ़ गया है, इसे देखते हुए वह अपने परिवार के साथ अंडरग्राउंड बंकर में शरण ले ली है और वह अब यहीं से इजराइल के खिलाफ युद्ध का नेतृत्व करेंगे।
Ali khamenei has moved to underground bunker with family after death threats from israel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री
Jul 26, 2026 | 09:46 AMPakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में फिर से हुआ जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, जांच जारी
Jul 26, 2026 | 09:42 AMHemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
Jul 26, 2026 | 09:41 AMठाणे में भारी बारिश से उफान पर नदियां, भातसा बांध के खोले गए 5 गेट; तटीय इलाकों में अलर्ट जारी
Jul 26, 2026 | 09:34 AMYRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
Jul 26, 2026 | 09:32 AMसंभाजीनगर में नई योजना की खुली पोल: टेस्टिंग के 4 घंटे बाद ही फटी पाइपलाइन, जलाशयों तक नहीं पहुंचा पानी
Jul 26, 2026 | 09:32 AMWorld Junior Squash Championship: 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला जूनियर विश्व खिताब
Jul 26, 2026 | 09:31 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM













