भारत और इंडोनेशिया आए एक साथ, इस सेक्टर में मिलकर काम करने की जताई सहमति
नौसेना प्रमुख रविवार से इंडोनेशिया की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और संयुक्त अभ्यास समे रक्षा सहयोग के कई पहलुओं पर चर्चा की।
- Written By: साक्षी सिंह
तस्वीर में इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजाफ्री सजामसोएद्दीन और भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी एक साथ
नई दिल्ली: भारत और इंडोनेशिया एक साथ मिलकर काम करने के लिए आगे आए हैं। इंडोनेशिया ने भारत के साथ रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग को लेकर रुचि दिखाई है। दरअसल, नौसेना प्रमुख रविवार से इंडोनेशिया की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और संयुक्त अभ्यास समे रक्षा सहयोग के कई पहलुओं पर चर्चा की।
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने इंडोनेशिया के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा की।इस दौरान दक्षिण पूर्वी एशियाई देश ने रक्षा प्रौद्योगिकी सेक्टर में भारत के साथ सहयोग करने में गहरी रुचि दिखाई।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Balochistan Issue: यूएन में भारत ने उठाया बलूचिस्तान मुद्दा, संसाधनों के दोहन पर पाक को घेरा
Passport Index: हेनले पासपोर्ट रैंकिंग में सिंगापुर पहले स्थान पर, जानें भारत और पाकिस्तान का हाल
सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
पहले दिखाई थी आंख…अब भारत के सामने झुके नेपाल के PM! बालेन शाह ने भारतीय राजदूत को मिलने के लिए बुलाया
इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजाफ्री सजामसोएद्दीन और एडमिरल त्रिपाठी के बीच बैठक हुई। जिसमें रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर प्रमुखता से चर्चा हुई। इसमें कहा गया है कि एडमिरल त्रिपाठी ने बताया कि भारत अपनी नौसेना की उन्नति में सहायता के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकियों का विकास कर रहा है।
नौसेना प्रमुख के इंडोनेशिया दौरे की एक्स पर पोस्ट
Laksamana Dinesh K Tripathi, #CNS, selama kunjungannya ke #Indonesia,
mengunjungi Letjen Sjafrie Sjamsoeddin (purn), Menteri Pertahanan, Republik Indonesia, yang menandai langkah penting dalam memperdalam hubungan pertahanan. Diskusi diadakan mengenai hubungan pertahanan #India… https://t.co/0eNX1UyFea — India in Indonesia (@IndianEmbJkt) December 17, 2024
सजाफ्री ने की तारीफ
सजाफ्री ने इस सेक्टर में तेजी से हुए डेवलमेंट की तारीफ की। बयान के मुताबिक मंत्री ने इंडोनेशिया की रक्षा प्रौद्योगिकी में सुधार के लिए मिलकर काम करने के प्रति उत्साह व्यक्त किया। मंत्रालय ने बताया कि भारत-इंडोनेशिया रक्षा संबंधों को विस्तार देने पर चर्चा की गई। इस दौरान परिचालन संबंधी भागीदारी और संयुक्त प्रशिक्षण पहल समेत समुद्री सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
इन मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया
बैठक में त्रिपाठी ने दोनों पक्षों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग के संभावित अवसरों को रेखांकित किया। भारतीय नौसेना ने पिछले सप्ताह कहा था कि एडमिरल त्रिपाठी की यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत समुद्री संबंधों को दर्शाती है जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा दृष्टिकोण के अनुरूप है।
