इंडोनेशिया में भीषण हादसा, खदान में चट्टान ढहने से 10 लोगों की मौत, छह घायल
इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में खदान धंसने से 10 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। कई लोग अभी भी लापता हैं। घटना के वक्त खदान में दो दर्जन से ज्यादा लोग काम कर रहे थे।
- Written By: अक्षय साहू
इंडोनेशिया में भीषण हादसा
इंडोनेशिया में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पत्थर खदान के धंसने से कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई और छह लोग अभी भी घायल हैं। राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है। अचानक हुए हादसे से खदान में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत के सिरेबोन जिले में मौजूद एक प्राकृतिक पत्थर की खदान शुक्रवार को अचानक धंस गई। इंडोनेशिया सरकार खदान में तेजी से राहत एवं बचाव कार्य कर रही है, क्योंकि वहां अभी भी कई लोग मलबे में दबे हैं। घटना के वक्त खदान में दो दर्जन से अधिक लोग काम कर रहे थे।
10 की मौत, छह घायल
स्थानीय अधिकारियों ने इंडोनेशिया में हुए इस भीषण हादसे की पुष्टि की है। स्थानीय पुलिस प्रमुख सुमारनी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब खदान का ऊपरी हिस्सा अचानक धंस गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है और छह गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा मलबे में कई और लोगों के दबे होने की सूचना है।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद से की शुरुआत! आधा किया अपना काफिला, मंत्रियों ने भी रद्द किए विदेश दौरे
आज की ताजा खबर 13 मई LIVE: बारामती में 2-सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश; अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन
विपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
पाकिस्तान पर RSS का बड़ा बयान! दत्तात्रेय होसबले बोले- बातचीत का दरवाजा कभी बंद नहीं होना चाहिए
सुमारनी ने बताया कि हम फिलहाल लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि खदान किन वजहों से धंसी। मालिक और मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस, आपातकालीन कर्मी, सैनिक और स्वयंसेवक मिलकर पांच खुदाई मशीनों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन ढीली मिट्टी के कारण अभियान में बाधाएं आ रही हैं क्योंकि इससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
रूस का बड़ा दावा, अमेरिका और QUAD देश भारत पर बना रहे हैं दबाव
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
स्थानीय अधिकारियों ने आशंका जताई है कि राहत कार्य शनिवार तक जारी रह सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, जब तक अंतिम मजदूर को मलबे से निकाला नहीं जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने लोग अब भी लापता हैं। इस हादसे के बाद इंडोनेशिया में एक बार फिर खनन उद्योग की खतरनाक परिस्थितियों और सुरक्षा की अनदेखी के मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है।
