Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान से अब लौट रहे भारतीय, 22 लोगों की सजा हुई पूरी; इन मामले में गए थे जेल

पाकिस्तान की जेल में बंद 22 भारतीय कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है। अब उनके भारत लौटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पाकिस्तान सरकार उनकी रिहाई के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार कर रही है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 22, 2025 | 06:31 PM

पाकिस्तान की जेल से रिहा होने वाले भारतीयों की सांकेतिक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सजा पूरी कर चुके 22 भारतीय मछुआरों की वतन वापसी की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कराची की मलीर जेल में बंद इन सभी मछुआरों को रिहा कर दिया गया है और उन्हें शनिवार को भारत को सौंपे जाने की संभावना है। मलीर जेल के अधीक्षक अरशद शाह के अनुसार, इन मछुआरों को शुक्रवार को जेल से रिहा किया गया, क्योंकि उन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली थी। एक समाचारपत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इन्हें औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद भारत भेजा जाएगा।

‘ईदी फाउंडेशन’ के अध्यक्ष फैसल ईदी ने भारतीय मछुआरों के लिए लाहौर तक पहुंचने की व्यवस्था की, जहां से वे अपने देश लौटने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में मदद की है। उन्होंने जेल में लंबे समय तक कैद रहने के दौरान मछुआरों के परिवारों को होने वाली कठिनाइयों पर प्रकाश डाला और सजा पूरी होने के तुरंत बाद उनकी रिहाई और शीघ्र वापसी की मांग की। पाकिस्तानी अधिकारी मछुआरों को वाघा सीमा तक ले जाते हैं, जहां भारतीय अधिकारी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनकी स्वदेश वापसी सुनिश्चित करते हैं।

विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

सम्बंधित ख़बरें

होर्मुज पर UN में बड़ा उलटफेर! चीन-रूस-फ्रांस की चाल से अमेरिका का प्लान ध्वस्त, क्या रूक जाएगा महायुद्ध?

Cuba के जेल से बाहर आएंगे 2,010 कैदी; अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच सरकार का फैसला, जानें क्या हैं इसके मायने?

सऊदी-बहरीन से दुबई तक हड़कंप! ईरान के निशाने पर ‘एक के बदले अरब जगत के 8 पुल’, तेहरान की धमकी बढ़ी टेंशन

अय्याशी के आरोप या राजनीतिक साजिश? आर्मी चीफ को हटाने के बाद ट्रंप के निशाने पर काश पटेल, तुलसी भी रडार पर

‘ईदी फाउंडेशन’ कर रही मदद

फैसल ईधी ने बताया कि उनकी संस्था ने मानवता के नाते भारतीय मछुआरों की सहायता की है। उन्होंने कहा कि कई बार मछुआरे समुद्री सीमा पार करने के कारण दूसरे देशों की जेलों में बंद कर दिए जाते हैं, जिससे उनके परिवार कठिन दौर से गुजरते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि सजा पूरी होने के बाद मछुआरों को तुरंत रिहा किया जाए और जल्द से जल्द अपने देश वापस भेजा जाए। जब तक वे भारत नहीं लौटते, उनकी संस्था हर संभव मदद जारी रखेगी। फैसल ईधी ने दोनों देशों की सरकारों से इस तरह के मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है।

पाकिस्तान के जेलों में बंद हैं इतने कैदी

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के मछुआरे मछली पकड़ते समय अक्सर समुद्री सीमाओं को पार कर जाते हैं, जिससे वे एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश कर लेते हैं और गिरफ्तार कर लिए जाते हैं। दोनों देशों द्वारा एक जनवरी को जारी कैदियों की सूची के अनुसार, पाकिस्तान की जेलों में कुल 266 भारतीय कैदी बंद हैं, जिनमें 217 मछुआरे शामिल हैं। वहीं, भारत की जेलों में 462 पाकिस्तानी कैदी मौजूद हैं, जिनमें 81 मछुआरे शामिल हैं।

Indians are now returning from pakistan 22 people have completed their sentence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2025 | 06:31 PM

Topics:  

  • Fishermen
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.