इजरायली हमले के बाद ईरान में फंसे हैं भारतीय छात्र, भारत सरकार से लगायी गुहार, एयरोस्पेस भी हैं बंद
ईरान और इजरायल में जंग छिड़ने के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। दोनों देशों ने आपातकाल घोषित कर दिया है। ऐसे में ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों ने भारत सरकार से उनके वतन वापसी की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
ईरान में भारतीय छात्रों की भारत सरकार से गुहार, वतन वापसी की व्यवस्था करें
तेहरान: इजरायल और ईरान के बीच फिर से तनाव का माहौल हो गया है। इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर जमकर मिसाइलें दागीं जिसके बाद ईरान ने भी पलटवार करते हुए 150 से अधिक मिसाइल हमले किए हैं। इस युद्ध के चलते दोनों देशों में इमरजेंसी घोषित किए जाने के साथ एयरोस्पेस बंद कर दिया गया है। ऐसे में ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की जान भी खतरे में पड़ गई है। भारतीय छात्रों ने भारत सरकार से उन्हें सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है।
ईरान में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों ने भारत सरकार को पत्र भेजकर वतन वापसी की व्यवस्था कराने की मांग की है। समस्या ये है कि युद्ध शुरू होने के साथ ही यहां आपातकाल घोषित कर दिया गया। ऐसे में भारतीय छात्रों को वहां से निकालना भी मुश्किल हो गया है।
एयरोस्पेस भी ईरान ने किया बंद
इजरायल से युद्ध छिड़ने के बाद ईरान ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। इसके अलावा एयरोस्पेस को भी कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में कोई भी फ्लाइट ईरान से नहीं बाहर देश नहीं जा सकेगी। भारतीय छात्रों के लिए यह बड़ी समस्या हो गई है। सीरियल एयरलाइन की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में छात्र क्या करेंगे ये बड़ा सवाल है।
सम्बंधित ख़बरें
राष्ट्रपति मुर्मु का ऐतिहासिक विदेश दौरा, पहली बार जाएंगी मोल्दोवा और उत्तरी मैसेडोनिया
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Explainer: मोसाद का एजेंट निकला ईरान का राष्ट्रपति! तख्तापलट की थी साजिश, कैसे फेल हुआ इजरायल का मास्टरप्लान?
Vietnam Boat Accident: फु क्वोक आइलैंड के पास स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, जांच के आदेश
छात्रों से की शांति की अपील
ईरान में तनाव की स्थिति देखते हुए अधिकारियों ने परेशान छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और शांत रहने की अपील की। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कौन सा क्षेत्र इस समय सुरक्षित है। इससे छात्रों का धैर्य भी जवाब दे रहा है।
भारतीय छात्र-छात्राएं परेशान
तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज से काफी संख्या भारतीय छात्र-छात्राएं MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। यहां जंग छिड़ने से ईरान में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं टेंशन में आ गए हैं। कश्मीर से यहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं तबीया जहरा ने कहा कि टीवी में जिस तरह की खबरें सामने आ रही वह डराने वाली हैं। जहां हम रह रहे हैं वहां शांति है लेकिन कब क्या हो जाए ये कौन जानता है। छात्रा अलीशा रिजवी ने कहा है कि हमारी भारत सरकार से मांग है कि हमें जल्द से जल्द भारत पहुंचाने की व्यवस्था करे।
ईरान से जंग के बीच भारत का गलत नक्शा दिखाकर बुरा फंसा इजरायल, IDF को मांगनी पड़ी माफी
ईरान में कितने भारतीय छात्र, सटीक आंकड़ा नहीं
ईरान में कितने भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, इसका अभी तक कुछ सटीक आंकड़ा नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में भारतीय यहां पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में जंग के बीच इन सबको बाहर निकालना बड़ी चुनौती होगी।
