Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

41 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का ऑस्ट्रिया दौरा, जानें क्या होगा खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से रूस यात्रा पर जा रहे हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा 5 सालों बाद तय की गई है। यह यात्रा बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस दौरे पर कई मुद्दों पर बात की जाएगी। साथ ही इस यात्रा के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया यात्रा पर भी जाएंगे।

  • By शानू शर्मा
Updated On: Jul 07, 2024 | 12:31 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-9 जुलाई को रूस की यात्रा पर है। इस दौरान वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। जिसमें यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्द के मुद्दों पर बात होने की संभावना है। इसके अलावा पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर भी चर्चा संभव है। पीएम मोदी इसके बाद ऑस्ट्रिया यात्रा पर जाएगें। भारत की ओर से यह यात्रा लगभग 41 साल बाद होगी।

पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर इस मध्य यूरोपीय देश की यात्रा करना वास्तव में सम्मान की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने तथा सहयोग के नये रास्ते तलाशने पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के उस सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही, जिसमें कहा गया है कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अगले सप्ताह वियना में स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

पूरे होंगे  75 साल के राजनयिक संबंध

नेहमर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, “यह यात्रा एक विशेष सम्मान है क्योंकि यह 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मेरे देश की पहली यात्रा है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हमें अपने द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने और कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर बेहतरीन सहयोग के बारे में बात करने का अवसर मिलेगा।”

ऑस्ट्रिया की यात्रा एक सम्मान

नेहमर की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उनका आभार जताया। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इस ऐतिहासिक अवसर पर ऑस्ट्रिया की यात्रा करना वास्तव में एक सम्मान है। मैं दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा की उम्मीद करता हूं।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के साझा मूल्य वह आधार हैं जिस पर दोनों देश साथ मिलकर एक निरंतर घनिष्ठ साझीदारी का निर्माण करेंगे।

भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी आठ और नौ जुलाई को रूस की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे जहां वह 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और इन दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की समीक्षा की जाएगी। मोदी रूस से ऑस्ट्रिया जाएंगे। वह नौ और 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया में रहेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। वह ऑस्ट्रिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर के साथ वार्ता करेंगे। मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर नेहमर भारत और ऑस्ट्रिया के शीर्ष उद्यमियों को भी संबोधित करेंगे। मोदी वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ )

Indian prime ministers visit to austria after 41 years know what will be special

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2024 | 10:24 AM

Topics:  

  • Austria
  • Russia

सम्बंधित ख़बरें

1

रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले जयशंकर, टैरिफ वॉर के बीच भारत का अमेरिका को स्पष्ट संदेश

2

रूस नहीं अमेरिका से तेल खरीद बढ़ा रहा भारत, ट्रंप टैरिफ के बीच विदेश मंत्री ने दी सफाई

3

रूस-भारत व्यापार ने तोड़े रिकॉर्ड! 4 साल में 5 गुना हुई बढ़ोत्तरी, जयशंकर ने बताया आगे का प्लान

4

NSA डोभाल के बाद अब विदेश मंत्री जयशंकर जा रहे रूस, जानें क्यों अहम है ये दौरा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.