- Hindi News »
- World »
- Indian Origin Us Official Ricky Gill Marco Rubio India Pakistan Ceasefire
पहले बोला झूठ…अब बांटने लगे अवार्ड, नोबेल के लिए और कितना गिरेंगे डोनाल्ड ट्रंप?
Ricky Gill News: रिकी गिल को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) द्वारा भारत-पाकिस्तान सीजफायर में भूमिका के लिए डिस्टिंग्विश्ड एक्शन अवॉर्ड दिया गया। वह अमेरिकी प्रशासन में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं।
- Written By: अक्षय साहू

मार्को रुबियो के साथ रिकी गिल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ricky Gill NSC Distinguished Action Award: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष सहायक रिकी गिल को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) द्वारा विशिष्ट कार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया है। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक रिकी गिल को यह सम्मान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से प्रदान किया गया।
हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान से हुए युद्धविराम में भारत ने अमेरिकी हस्तक्षेप को नकारा है। भारत का यह कहना है कि पाकिस्तान के अधिकारियों के अनुरोध पर ही उसने सीजफायर किया था, और इसमें किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी। भारत कई बार यह स्पष्ट कर चुका है कि कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रिकी गिल को किया गया सम्मानित
रिकी गिल को यह डिस्टिंग्विश्ड एक्शन अवॉर्ड राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। यह अवॉर्ड NSC का एक प्रमुख आंतरिक सम्मान है, जो सरकारी एजेंसियों के बीच तालमेल और कूटनीतिक प्रयासों में रिकी गिल की भूमिका को मान्यता देता है।
सम्बंधित ख़बरें
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
कौन है रिकी गिल?
नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (NSC) अमेरिकी राष्ट्रपति को राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति पर सलाह देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे सम्मान उन अधिकारियों को दिए जाते हैं, जिनका कार्य रणनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। रिकी गिल वर्तमान में अमेरिकी प्रशासन में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं और नीति समन्वय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े कार्यों में संलिप्त हैं। उन्हें यह सम्मान ऐसे समय में मिला है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर और क्षेत्रीय स्थिरता पर वैश्विक दृष्टिकोण की नजरें केंद्रित हैं।
यह भी पढ़ें: भारत को ललकार रहा बांग्लादेश? तनाव के बीच बंगाल की खाड़ी में कल करेगा मिसाइल फायरिंग
अपने झूठ सच साबित करने में लगे ट्रंप
विशेषज्ञों के अनुसार, रिकी गिल को सम्मानित करके ट्रंप प्रशासन भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का अपना दावा और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। इसका उद्देश्य डोनाल्ड ट्रंप के नोबेल पुरस्कार की दौड़ में फायदा उठाना है। मई 2025 के बाद से, ट्रंप कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर यह दावा करते रहे हैं कि पहलगाम हमले के बाद उन्होंने ही टैरिफ को हथियार बना कर भारत और पाकिस्तान के बीच शांति समझौता कराया था।
Indian origin us official ricky gill marco rubio india pakistan ceasefire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












