Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतवंशी ऋषि सुनक की ब्रिटिश PM की रेस में दावेदारी हुई और भी मजबूत, तीसरे राउंड में मिले इतने वोट

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jul 19, 2022 | 11:08 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

लंदन: पूर्व चांसलर ऋषि सुनक ने बोरिस जॉनसन को कंजरवेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में हटाने की दौड़ में अपनी बढ़त बना ली है। उन्हें संसद के टोरी सदस्यों द्वारा मतदान के नवीनतम दौर में 14 और वोट मिल गए हैं। पिछले हफ्ते मतदान शुरू होने के बाद से 42 वर्षीय सुनक लगातार सूची में शीर्ष पर रहे हैं और सोमवार को उन्हें तीसरे दौर में 115 वोट मिले, जिससे दौड़ में केवल चार उम्मीदवार रह गए।

कारोबार मंत्री पेनी मोर्डौंट 82 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, इसके बाद विदेश मंत्री लिज ट्रस को 71 मत मिले हैं और पूर्व समानता मंत्री केमी बैडेनोच को 58 मत मिले हैं। टोरी (कंजरवेटिव पार्टी) में और हाउस ऑफ कॉमन्स की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष टॉम तुगेंदहट ने पिछली बार मिले 32 से एक कम 31 वोट हासिल किए और प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गए।

चौथे दौर का मतदान मंगलवार को होगा, जिसके अंत में सबसे कम मतों वाला एक अन्य उम्मीदवार बाहर हो जाएगा और बृहस्पतिवार तक केवल दो उम्मीदवार अंतिम सूची में जगह बनाएंगे। सुनक को पिछले दौर में 101 वोट मिले थे। मतदान के नवीनतम दौर में उन्हें 14 और वोट मिले, जबकि मोर्डौंट ने पिछले हफ्ते दूसरे वोटिंग राउंड में हासिल 83 में से एक वोट कम हासिल किया। ट्रस ने अपने आंकड़े में सुधार किया है और 64 वोट से आगे बढ़ कर 71 पर पहुंच गईं। वहीं बैडेनोच अंतिम दौर में 49 के आंकड़े से आगे बढ़े और 58 वोट पर आ गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर का इस्तीफा देने से इनकार, एपस्टीन विवाद के बीच बोले- आखिरी दम तक लड़ूंगा

IPL 2025 Final से पहले UK के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बताई अपने पसंदीदा टीम, ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी…

ऋषि सुनक ने भारत के एयर स्ट्राइक को सही ठहराया, पाकिस्तान को लेकर कही ये बड़ी बात

ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक ने ससुर के साथ भारत और इंग्लैंड के मैच का लिया मजा, दोनों टीमों के कप्तानों से की मुलाकात

UK | Former British finance minister Rishi Sunak won the most support in the third round of voting to find a replacement for PM Boris Johnson. Lawmaker Tom Tugendhat stands eliminated, reports Reuters (File Pic) pic.twitter.com/FZb18hXZC4 — ANI (@ANI) July 18, 2022

 

जादुई आंकड़ा 120 है, उम्मीदवार को अपने, कंजरवेटिव पार्टी के कम से कम 120 सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करने के साथ टोरी सदस्यता वोट के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए दो उम्मीदवारों की अंतिम सूची में स्थान बनाना होगा। इस हफ्ते आखिरी कुछ दौर का मतदान हो रहा है।(एजेंसी)

Indian origin rishi sunaks claim in the race for british pm was even stronger got so many votes in the third round

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2022 | 11:08 AM

Topics:  

  • Rishi Sunak
  • UK PM

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.