-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Indian Oil Tanker Reaches Mumbai Safely Hormuz Strait Iran War
रडार ऑफ, जहाज ‘डार्क मोड’ में… समंदर में भारतीय कैप्टन ने खेला बड़ा दांव, जानें लाखों टन तेल कैसे पहुंचा भारत
- Written By: अमन उपाध्याय
Indian Oil Tanker Mumbai Arrival: मध्य-पूर्व में युद्ध के बीच भारतीय सूझबूझ की आज बड़ी जीत हुई है। आइए जानते हैं किस तकनीक का इस्तेमाल कर होर्मुज स्ट्रेट के जोन से सुरक्षित मुंबई पहुंचा तेल टैंकर?

होर्मुज स्ट्रेट के जोन से सुरक्षित मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
How Oil Tanker Reached Mumbai During Iran Israel War: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के कारण पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस भीषण सैन्य संघर्ष के बीच भारत के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।
रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील और ‘असली युद्ध का मैदान’ बने Strait of Hormuz को पार कर भारत का एक तेल टैंकर बुधवार को सुरक्षित मुंबई बंदरगाह पहुंच गया है। ऐसे समय में जब होर्मुज स्ट्रेट से किसी भी जहाज का गुजरना लगभग असंभव माना जा रहा है भारत के इस टैंकर का सुरक्षित निकलना एक बड़ी सफलता है।
भारतीय कप्तान की सूझबूझ
इस खतरनाक समुद्री रास्ते को पार करने में जहाज के भारतीय कप्तान की सूझबूझ ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। होर्मुज स्ट्रेट के ‘हाई-रिस्क जोन’ से गुजरते समय जहाज ने अपनी पहचान छिपाने के लिए डार्क मोड’ का सहारा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
अब सिर्फ PoK नहीं, पूरे पाकिस्तान में विरोध की आग… 3 दिन में 40 मौतों से मचा हड़कंप; शहबाज-मुनीर के उड़े होश
पाकिस्तानी कश्मीर नहीं, वह PoK है… NYT की रिपोर्ट पर भारत ने सरेआम टोका; कहा- हमारा हिस्सा है, भ्रम न फैलाएं
China Iran: चीन से पाकिस्तान के रास्ते ईरान पहुंचे 400 रॉकेट लॉन्चर, डोनाल्ड ट्रंप ने जताई हैरानी
भूकंप के खतरे से कांप रहा जापान! टोक्यो के बाद अब दूसरी राजधानी बनाने की तैयारी, जानें कौन सा शहर है सबसे आगे
इसके तहत जहाज ने अपने ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था। AIS एक ऐसा नेविगेशन सिस्टम है जो जहाज की पहचान, लोकेशन और आवाजाही की जानकारी तटीय अधिकारियों और अन्य जहाजों को देता है। इसे बंद करने के बाद समुद्र में जहाज की लोकेशन को ट्रेस करना लगभग नामुमकिन हो जाता है। टैंकर ट्रैकर प्लेटफार्म्स के अनुसार, इस जहाज का आखिरी सिग्नल 9 मार्च को दर्ज हुआ था जिसके बाद यह सीधे मुंबई में डॉक होने पर ही रडार पर दिखाई दिया।
जहाज का विवरण और माल की जानकारी
मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अनुसार, इस टैंकर का नाम ‘शेनलोंग सुएजमैक्स’ है जो लाइबेरिया के झंडे के तले अपनी यात्रा कर रहा था। यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनूरा बंदरगाह से रवाना हुआ था और इसमें 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चा तेल लदा हुआ है। वर्तमान में मुंबई बंदरगाह पर तेल की अनलोडिंग शुरू कर दी गई है जिसे पाइपलाइनों के जरिए शहर की रिफाइनरियों तक पहुंचाया जाएगा।
होर्मुज स्ट्रेट का वैश्विक महत्व
होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल व्यापार की जीवनरेखा है, जहां से दुनिया की कुल तेल खपत का लगभग 20% हिस्सा गुजरता है। ईरान ने वर्तमान में इस रास्ते को बंद कर रखा है जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पिछले दो हफ्तों के भीतर ईरान इस क्षेत्र में कम से कम 16 जहाजों पर हमला कर चुका है। बुधवार को ही गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक थाई जहाज पर हमला हुआ, जिस पर भारत ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें:- 6 साल का इंतजार खत्म, चीन से उत्तर कोरिया के लिए फिर दौड़ी यात्री ट्रेन; जानें क्या है नया शेड्यूल और रूट
क्षेत्र में भारतीय जहाजों की स्थिति
भारत सरकार ने जानकारी दी है कि वर्तमान में फारस की खाड़ी क्षेत्र में भारत के झंडे वाले कुल 28 जहाज मौजूद हैं। इनमें से 24 जहाज होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम में हैं जिन पर 677 भारतीय नाविक तैनात हैं, जबकि 4 जहाज पूर्व की ओर हैं। भारतीय अधिकारियों के लिए इन नाविकों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
Indian oil tanker reaches mumbai safely hormuz strait iran war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के आनंद आश्रम में धूमधाम से मनाई गई गुरुपूर्णिमा, डिप्टी CM शिंदे ने आनंद दिघे को अर्पित की श्रद्धांजलि
Jul 30, 2026 | 10:15 AMअब सिर्फ PoK नहीं, पूरे पाकिस्तान में विरोध की आग… 3 दिन में 40 मौतों से मचा हड़कंप; शहबाज-मुनीर के उड़े होश
Jul 30, 2026 | 10:13 AMClaude AI Chat Leak: गूगल पर अचानक दिखने लगीं AI चैटबॉट की सीक्रेट चैट्स! एंथ्रोपिक ने बताई इसकी वजह
Jul 30, 2026 | 10:12 AMGold-Silver Rate Today: सोने के दामों में गिरावट, चांदी में तेजी, जानें आज का ताजा भाव
Jul 30, 2026 | 10:10 AMक्या इंग्लैंड टेस्ट टीम की किस्मत बदलेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? ECB जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान
Jul 30, 2026 | 10:09 AMसोशल मीडिया पर अपराध का महिमामंडन पड़ा महंगा! छत्रपति संभाजीनगर में भड़काऊ और आपत्तिजनक खातों पर पुलिस की नजर
Jul 30, 2026 | 10:08 AMउदय सामंत बोले- छात्रों के साथ अन्याय नहीं होगा, आंदोलन को राजनीति से दूर रखें; संवाद से निकलेगा समाधान
Jul 30, 2026 | 09:54 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM













