-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Indian High Commissioner Pranay Verma Met Bangladesh Interim Government Mohammad Yunus
ढाका में भारतीय दूतावास पर मंडरा रहा खतरा, चिंतित उच्चायुक्त ने मोहम्मद यूनुस से की मुलाकात
- Written By: साक्षी सिंह
बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित भारतीय दूतावास पर खतरा मंडरा रहा है। दूतावास की सुरक्षा को लेकर उच्चायुक्त की टेंशन बढ़ गई है। भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की।

तस्वीर में बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा और बांग्लादेश अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित भारतीय दूतावास पर खतरा मंडरा रहा है। दूतावास की सुरक्षा को लेकर उच्चायुक्त की टेंशन बढ़ गई है। भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की और शांति, सुरक्षा और विकास के लिए दोनों देशों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिहाज से बांग्लादेश के साथ काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
नोबेल पुरस्कार विजेता 84 वर्षीय यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की स्थापना सरकारी नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व में हुए अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन के बाद पांच अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देकर भारत चले जाने के कुछ दिनों बाद की गई थी।
ये भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर क्या कुछ किया, सारा लेखा-जोखा यहां
सम्बंधित ख़बरें
Watch: बांग्लादेश ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, इस भारतीय अधिकारी ने डिप्लोमैट को लगाई फटकार, कर दी बोलती बंद
मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश
10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
ढाका के पास NCP की रैली में जोरदार बम धमाका, शेख हसीना विरोधी मार्च में मची अफरा-तफरी; कई घायल
ढाका में भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एचसी प्रणय वर्मा ने आज बांग्लादेश की सरकार के प्रमुख सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से परिचयात्मक मुलाकात की। शांति, सुरक्षा और विकास के लिए भारत-बांग्लादेश के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
হাই কমিশনার প্রণয় ভার্মা আজ বাংলাদেশ সরকারের মাননীয় প্রধান উপদেষ্টা প্রফেসর মুহাম্মদ ইউনূসের সাথে পরিচিতিমূলক সাক্ষাৎ করেন। শান্তি, নিরাপত্তা ও উন্নয়নের জন্য 🇮🇳🇧🇩-এর জনগণের অভিন্ন আকাঙ্ক্ষা পূরণে বাংলাদেশের সাথে কাজ করার জন্য ভারতের প্রতিশ্রুতি পুনর্ব্যক্ত করেন। https://t.co/j9TYrrvNY2 — India in Bangladesh (@ihcdhaka) August 22, 2024
दूतावास और अन्य स्थानों को लेकर व्यक्त की चिंता
डेली स्टार अखबार ने बताया कि वर्मा ने सरकारी गेस्टहाउस ‘जमुना’ में यूनुस के साथ अपनी बैठक के दौरान ढाका स्थित अपने उच्चायोग समेत बांग्लादेश में अपने दूतावास और अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। अखबार की खबर के अनुसार, मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा है कि सरकार ने पहले ही पूरे राजनयिक क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें:-राजनाथ सिंह चार दिवसीय US दौरे पर, अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों पर बातचीत के लिए पहुंचे वाशिंगटन
बैठक के दौरान अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। यूनुस ने भारत के साथ अपने व्यक्तिगत अच्छे संबंधों के बारे में भी बात की जहां उनके कई दोस्त हैं। ‘यूनुस सेंटर’ 18 भारतीय विश्वविद्यालयों में कार्यरत है।
Indian high commissioner pranay verma met bangladesh interim government mohammad yunus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mangalsutra Black Beads: मंगलसूत्र के काले मोती केवल फैशन नहीं बल्कि इनमें छुपे हैं धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व
Jul 11, 2026 | 08:23 AMस्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
Jul 11, 2026 | 08:15 AMभारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
Jul 11, 2026 | 08:12 AMपंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 08:03 AMTibet Identity Threat: चीन का नया कानून बना तिब्बत के लिए संकट, मानवाधिकारों का हो रहा घोर उल्लंघन
Jul 11, 2026 | 08:00 AMनवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMDhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
Jul 11, 2026 | 07:54 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














