रूस में भारतीय नागरिक की मौत पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया, मॉस्को के सामने रख दी ये मांग
Russia-Ukraine War: रूस में एक भारतीय नागरिक की मौत के संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। कहा कि हमें केरल के एक भारतीय जिसे जाहिर तौर पर रूसी सेना में सेवा देने के लिए भर्ती किया गया था।
- Written By: साक्षी सिंह
Russia-Ukraine War (सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली: रूस में एक भारतीय नागरिक की मौत के संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। मीडिया के सवालों पर मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दिया। कहा कि हमें केरल के एक भारतीय नागरिक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में पता चला है, जिसे जाहिर तौर पर रूसी सेना में सेवा देने के लिए भर्ती किया गया था।
विदेश मंत्रालय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि केरल का एक अन्य भारतीय नागरिक जिसे इसी तरह भर्ती किया गया था। घायल हो गया है और उसका मॉस्को के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Kerala Lodge Death: केरल के त्रिशूर में लॉज के कमरे में महिला और नवजात शिशु मृत मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
पुतिन के मिसाइल हमलों से दहला यूक्रेन, 12 की मौत; रूस ने औद्योगिक शहरों को बनाया निशाना
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, पिनाराई विजयन ने PM से मांगा जवाब
मॉस्को में हमारा दूतावास परिवारों के संपर्क में है और हर संभव मदद की जा रही है। हम पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। हमने घायल व्यक्ति को भी जल्द से जल्द छुट्टी देने और भारत वापस भेजने की मांग की है।
विदेश मंत्रालय ने जारी किया विज्ञप्ति
Our response to media queries regarding death of an Indian national in Russia:https://t.co/pkC6jXkRin pic.twitter.com/2q6PELLHPl — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) January 14, 2025
इस मामले को आज मॉस्को में रूसी अधिकारियों के साथ-साथ नई दिल्ली में रूसी दूतावास के समक्ष भी जोरदार तरीके से उठाया गया है। हमने शेष भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई की अपनी मांग भी दोहराई है।
रुस की सेना में तैनात यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के दौरान मौत हुए भारतीय नागरिक की तस्वीर
क्या थी खबर
यूक्रेन के खिलाफ रूस की तरफ से युद्ध लड़ रहे एक भारतीय नागरिक के मारे जाने की और एक के घायल हाने की खबर सामने आई। मृतक की पहचान केरल के त्रिचूर जिले के निवासी बिनिल के रूप में हुई है। बिनिल के एक रिश्तेदार सनीश ने यह दावा कि उनके एक अन्य रिश्तेदार जैन टीके को भी चोटें आई हैं। उनका मॉस्को में इलाज चल रहा है।
