ओमान तट के पास तेल टैंकर में भीषण विस्फोट, जहाज पर फंसे 24 भारतीयों का VIDEO आया सामने, विदेश मंत्रालय अलर्ट
Oil Tanker Marivex Catches Fire: ओमान तट के पास तेल टैंकर 'मारिवेक्स' में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। जहाज पर सवार सभी भारतीय मूल के नाविक सुरक्षित हैं।
- Written By: अमन मौर्या
ओमान के तट पर तेल टैंकर में लगी भीषण आग (फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड)
24 Indian Sailors Safe In Oman Coast: पश्चिम एशिया में फरवरी माह के अंत से चल रहे तनाव के कम होने का अभी कोई संकेत नहीं दिख रहा है। होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच एक नई खबर सामने आई है जो भारत के लिए चिंताजनक है। ओमान के निकट एक भारतीय नाविक सवार तेल टैंकर में आग लगने की खबर है। घटना के वक्त टैंकर में 24 भारतीय सवार थे।
शिपिंग मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक सभी 24 भारतीय मूल के नाविक पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अधिकारी ने बताया कि ओमान के तट के पास मेडागास्कर ध्वज वाले टैंकर ‘मारिवेक्स’ में आग लग गई।
सभी नाविक सुरक्षित
शिपिंग मंत्रालय के संघीय बंदरगाह एवं जहाजरानी निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि टैंकर में स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे आग लगी। घटना के दौरान जहाज में कोई माल नहीं था। फिलहाल टैंकर में आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चला है। जहाज में मौजूद सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। साथ ही विदेश मंत्रालय द्वारा विदेशों में भारतीय दूतावास, भारतीय नौसेना तथा रक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। फिलहाल मंत्रालय, लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द ईरान छोड़ें भारतीय… भारत सरकार ने जारी किया ‘इमरजेंसी अलर्ट’, यात्रा न करने की भी सलाह
इजरायली मिसाइलों ने उड़ाया ईरान का पेट्रोकेमिकल प्लांट; हमले के बाद नेतन्याहू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, सामने आई डराने वाली तस्वीरें
Alert! धरती की ओर बढ़ रहा है सूरज का महातूफान, भारत समेत दुनिया भर में सोमवार को दिखेगा असर; कितना बड़ा है खतरा
Indian Navy in Harmouz 24 Indian Seafarers seeking urgent assistance at 2057.07N 059 degree 0813 off coast Oman onboard @IndiannavyMedia @MEAIndia @DrSJaishankar @shipmin_india @ITFglobalunion pic.twitter.com/PljHOhTGVv — FSUI (@FSUIINDIA) June 8, 2026
इंजन रूम हुआ क्षतिग्रस्त
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, यह घटना ओमान तट से लगभग 15 समुद्री मील दूरी पर हुई। जहाज में अचानक जोरदार विस्फोट से इंजन रूम चपेट में आ गया। जोरदार विस्फोट से जहाज में भीषण आग लग गई। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक जहाज में विस्फोट इतना जोरदार था कि जहाज के इंजन रूम में बड़ा छेद हो गया। इससे जहाज का संतुलन बिगड़ गया। स्थिति गंभीरता को देखते हुए चालक दल ने आपातकालीन संदेश भेजा।
ये भी पढे़ं- लोकतंत्र या तानाशाही? CM विजय के फैसलों पर उठाया सवाल तो पुलिस ने यूट्यूबर को किया गिरफ्तार, BJP ने बोला हमला
आईटीएफ ने जारी की रिपोर्ट
समुद्री जहाजों पर हुए हादसों पर आईटीएफ (International Transport Workers’ Federation) ने आंकड़ा पेश किया। इन आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 समुद्री जहाज सुरक्षा के मामलों में अब तक का सबसे बुरा साल रहा। रिपोर्ट में अनुसार, इस दौरान करीब 410 जहाजों के लगभग 6,233 नाविक प्रभावित हुए हैं। इनमें सबसे अधिक भारतीय मूल के नाविक हैं।
