“15 मार्च तक मालदीव छोड़े भारतीय सेना”, चीन से लौटे राष्ट्रपति मुइज्जू की अकड़
- Written By: शुभम सोनडवले
माले. चीन दौरे से लौटने के बाद मालदीव (Maldives) के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) के तेवर बदल गए हैं। उन्होंने रविवार को आधिकारिक तौर भारत सरकार से अपने सैनिकों (Indian Army) को देश हटाने के लिए कहा है। उन्होंने सैनिकों को हटाने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया है।
मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता नजिम इब्राहिम ने कहा कि भारतीय सैनिक मालदीव में नहीं रह सकते हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनकी सरकार की यही निति है।
बता दें कि बीते कई सालों से भारतीय सेना की एक छोटी टुकड़ी मालदीव में तैनात है। मालदीव की पिछली सरकार के आग्रह पर भारतीय सैनिकों को वहां तैनात किया गया था, समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ आपदा राहत कार्यों में मालदीव की सेना की मदद करती है। मालदीव में लगभग 88 सैनिक तैनात है। सैनिकों को हटाने के लिए दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है। इस समिति से आज मालदीव के विदेश मंत्रालय के साथ पहली पहली बैठक हुई।
सम्बंधित ख़बरें
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
ईरान से PM मोदी को न्योता, लेकिन खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत ने क्यों भेजा बिहार का यह बड़ा चेहरा?
यूरोप में मौत बनकर बरसी गर्मी! फ्रांस में 1000 से अधिक लोगों की मौत, दशकों के रिकॉर्ड टूटे
गौरतलब है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन में पांच दिन बिताकर शनिवार को स्वदेश लौटे हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। उनका दौरा उस समय हुआ था, जब मालदीव के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद मालदीव सरकार ने अपने तीन मंत्रियों को निलंबित करते हुए खुद को इस मामले से दूर किया था। हालांकि, इस मामले को लेकर दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद बढ़ गया है।
