ईरान में हालात बेकाबू! भारत ने जारी की सख्त एडवायजरी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील

India Iran Travel Advisory: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के मद्देनजर भारत ने अपने नागरिकों के लिए नई ट्रेवल एडवायजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है।
Situation in Iran spirals out of control! India issues a strict advisory, urging citizens to leave the country immediately.
तेहरान भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायजरी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

India Iran Travel Advisory Middle East Tension: पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य संकट और ईरान में बढ़ती अस्थिरता के बीच भारत सरकार ने रविवार को अपने नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण Travel Advisory जारी किया है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे सुरक्षा स्थिति सुधरने तक ईरान की अपनी सभी प्रस्तावित यात्राओं को टाल दें।

इसके साथ ही, जो भारतीय वर्तमान में ईरान में रह रहे हैं, उन्हें उपलब्ध कमर्शियल उड़ानों का उपयोग कर जल्द से जल्द देश से बाहर निकलने को कहा गया है।

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर

यह सुरक्षा चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। हाल के दिनों में अमेरिका ने ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों, जैसे पुलों, बिजली सुविधाओं और पानी को खारापन-मुक्त करने वाले प्लांटों को निशाना बनाया है।

जवाब में तेहरान ने भी क्षेत्र में मौजूद अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले किए हैं, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

दूतावास ने जारी किए विशेष निर्देश

भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया है कि जो नागरिक किन्हीं कारणों से अभी ईरान में ही रुकने का निर्णय लेते हैं, उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। एडवायजरी में विशेष रूप से दक्षिण तट के इलाकों जैसे सैन्य संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय समाचारों पर कड़ी नजर रखें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

https://twitter.com/India_in_Iran/status/2078894758940778894

दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दूतावास ने उन सभी भारतीयों से तत्काल रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया है जिन्होंने अभी तक मिशन में अपना विवरण दर्ज नहीं कराया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए भारतीय दूतावास ने विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे नई अपडेट के लिए दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर निरंतर नजर बनाए रखें। इससे पहले भी भारत सरकार पश्चिम एशिया में तनाव के दौरान अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के कदम उठाती रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com