- Hindi News »
- World »
- India Provided More Help To Myanmar Sent 31 Tonnes Of Additional Relief Material Via C 17 Aircraft
धरती हिली पर भारत नहीं डगमगाया, म्यांमार को दी और मदद; C-17 विमान से भेजी 31 टन अतिरिक्त राहत सामग्री
Myanmar Earthquake News: भारत ने म्यांमार में भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए अपनी सहायता और बढ़ा दी है। रविवार को भारतीय वायुसेना का एक विमान 31 टन अतिरिक्त राहत सामग्री लेकर म्यांमार के लिए उड़ान भर चुका है।
- Written By: अमन उपाध्याय

भारत ने म्यांमार को भेजा 31 टन अतिरिक्त राहत सामग्री, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: भारत ने म्यांमार में भूकंप से प्रभावित लोगों की सहायता बढ़ा दी है। रविवार को भारत ने म्यांमार के भूकंप पीड़ितों के लिए 31 टन अतिरिक्त राहत सामग्री भेजी। इस सामग्री में भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल के लिए आवश्यक सामान भी शामिल है। यह राहत सामग्री ‘सी-17 ग्लोबमास्टर’ विमान के माध्यम से भेजी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह विमान रविवार सुबह गाजियाबाद स्थित हिंडन वायुसेना अड्डे से रवाना हुआ।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की और कुछ तस्वीरें भी डालीं। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत सी-17 विमान मांडले के लिए रवाना हुआ है, जिसमें 31 टन मानवीय सहायता सामग्री भेजी गई है। इसमें भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल की इकाई के लिए आवश्यक उपकरण और सामग्री भी शामिल हैं। यह सहायता म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद भेजी गई है, जिसमें 3,000 से ज्यादा लोगों की जान गई है।
#OperationBrahma @IAF_MCC C-17 plane departs for Mandalay with 31 tons of humanitarian aid, including replenishment stores for the Indian army field hospital unit. 🇮🇳 🇲🇲 pic.twitter.com/cnZ7gwZvVK — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 6, 2025
प्रभावित लोगों को भारत ने भेजा मदद
भारत ने म्यांमार में आए भूकंप के बाद वहां के प्रभावित लोगों की मदद के लिए दवाइयों, कपड़ों और सैकड़ों टन अनाज की सहायता भेजी है, ताकि वहां के लोगों को भूख और कठिनाई से राहत मिल सके। भूकंप के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ नाम से एक राहत अभियान शुरू किया। इसी अभियान के तहत भारतीय नौसेना का जहाज़ ‘आईएनएस घड़ियाल’ 405 टन चावल समेत कुल 442 टन राहत सामग्री लेकर शनिवार सुबह यांगून पहुंचा। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारत के राजदूत अभय ठाकुर ने यह सामग्री यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री यू सोई थीन को सौंपी। यह सहायता भूकंप पीड़ितों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
सम्बंधित ख़बरें
जमात की हार पर आगबबूला हुए कट्टरपंथी…चुनाव के बाद काली मंदिर पर किया हमला, हिंदुओं ने जारी किया VIDEO
यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकना काफी नहीं…ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नेतन्याहू सख्त, रखी ये बड़ी शर्त
शेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
म्यूनिख में आसिम मुनीर: गेट पर रोका गया पाकिस्तानी सेना प्रमुख का रास्ता, वीडियो हुआ वायरल
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भूकंप के बाद भारत का ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’
बता दें कि 28 मार्च को म्यांमार में आए भीषण भूकंप के बाद भारत सरकार ने राहत और बचाव कार्य के तहत ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ नामक अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत भारत ने 30 मार्च को लगभग 52 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी है, जिसे नौसैनिक जहाजों के माध्यम से वहां पहुंचाया जा रहा है। इस सामग्री में भूकंप प्रभावित लोगों के लिए कपड़े, पीने का स्वच्छ पानी, खाने-पीने की चीजें, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।
इस मानवीय सहायता अभियान में भारतीय नौसेना, वायुसेना और थलसेना मिलकर काम कर रही हैं। वायुसेना के अनुसार, अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सुरक्षा बल एकजुट होकर अपना सहयोग दे रहे हैं।
India provided more help to myanmar sent 31 tonnes of additional relief material via c 17 aircraft
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सपकाल को देना होगा इस्तीफा! टीपू सुल्तान मामले में बावनकुले ने की मांग, राहुल गांधी को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
Feb 16, 2026 | 08:06 AMसोनम वांगचुक मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सरकार ने कहा था अरेस्ट किया तो लेह में हिंसा रुकी
Feb 16, 2026 | 08:05 AMस्थानीय चुनाव नतीजों पर संजय राऊत के बदले तेवर, हार को लेकर ठाकरे बंधुओं पर बोला बड़ा हमला
Feb 16, 2026 | 08:02 AM16 फरवरी का इतिहास : कई बड़ी हस्तियों के नाम के साथ इतिहास में दर्ज
Feb 16, 2026 | 08:01 AMजमात की हार पर आगबबूला हुए कट्टरपंथी…चुनाव के बाद काली मंदिर पर किया हमला, हिंदुओं ने जारी किया VIDEO
Feb 16, 2026 | 07:53 AMभारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल तो दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी, ‘U-Turn’ वाला तंज भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
Feb 16, 2026 | 07:48 AMहोली पर पुणे से दानापुर, गोरखपुर, नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने बढ़ाए फेरे
Feb 16, 2026 | 07:46 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM













