भारत के खौफ से ‘बिल’ में छिपने जा रही पाकिस्तानी सेना, कहां शिफ्ट होगा आर्मी हेडक्वार्टर?
भारत के नूर खान एयरबेस पर हमले के बाद पाकिस्तान सेना ने अपने हेडक्वार्टर को रावलपिंडी से इस्लामाबाद ट्रांसफर करने का फैसला किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
File Photo
पाकिस्तान के डिप्टी पीएम ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर केवल 18 मई तक है। यानी आज खत्म हो रहा है। तो सवाल यह है कि आज के बाद क्या होगा? क्या भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर का अगला राउंड शुरू करेगी? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि पाकिस्तान में इस समय भय और भगदड़ का माहौल है। पाकिस्तानी सेना इतनी डरी हुई है कि वह अपने हेडक्वार्टर को शिफ्ट कर रही है। पाक को डर है कि इस बार भारतीय वायुसेना उसके सैन्य मुख्यालय को टारगेट कर सकती है।
ऐसे में अब सवाल यही है कि क्या ऑपरेशन सिंदूर के तहत ट्रेलर दिखाने के बाद अब भारत पाकिस्तान को पूरी पिक्चर दिखाने वाला है? भारत की गर्जना से पाकिस्तान में पूरी तरह से भय और भगदड़ का माहौल बना हुआ है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ही नहीं बल्कि मुनीर और उनकी सेना भी डरी हुई है।
आज खत्म हो रहा सीजफायर
पाकिस्तान इस बात से भयभीत है कि भारत दोबारा हमला कर सकता है। रावलपिंडी से लेकर इस्लामाबाद तक और लाहौर से लेकर कराची तक, भय का आलम ये है कि अब आतंकी और सेना के बड़े अफसर अंडरग्राउंड हो रहे हैं। इतना ही नहीं मुनीर पाकिस्तानी सेना के हेडक्वार्टर को न केवल शिफ्ट कर रहे हैं, साथ ही उसको बिल में यानी सुरंग में पहुंचा रहे हैं, जिससे भारतीय आक्रमण से सेना को बचाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
NEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
पाकिस्तान में खौफ इसलिए भी हाई है, क्योंकि आज रात तक सीजफायर खत्म हो सकता है। अगर सीजफायर खत्म होता है तो भारत फिर से टेररिस्तान को दंड दे सकता है। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने कहा है कि सीजफायर केवल 18 मई तक ही है। तो सवाल ये है कि क्या सोमवार को सीजफायर खत्म हो जाएगा? क्या इसके बाद भारतीय सेनाओं का प्रचंड एक्शन फिर से शुरू हो जाएगा?
