- Hindi News »
- World »
- India Britain Trumps Tariff Bet May Backfire Talks Move Forward With Britain And European Union Indias Plan B Ready
India-Britain: कहीं उल्टा न पड़ जाए ट्रंप का टैरिफ दांव! ब्रिटेन और यूरोपियन यूनियन के साथ आगे बढ़ेगी बात, भारत का प्लान बी तैयार
India and Britain: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और ब्रिटेन ने चुनाव के कारण रुकी व्यापार वार्ता को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। दोनों देशों को इस समझौते की रूपरेखा का फिर से मूल्यांकन करने की जरूरत है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

जोनाथन रेनॉल्ड्स और पीयूष गोयल, फोटो - एक्स
नवभारत डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर लगातार टैरिफ लगाया है, जिसके चलते वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता बढ़ी है। इस बीच, भारत ने 24 फरवरी को ब्रिटेन की नई लेबर पार्टी सरकार के साथ दो बड़े व्यापार सौदों के लिए वार्ता शुरू कर दी है, जो लंबे समय से रुके हुए थे। यह कदम यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की भारत यात्रा से पहले उठाया गया है।
बता दें, भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौता 2022 में शुरू हुआ था, और यह किसी पश्चिमी देश के साथ भारत का पहला पूर्ण व्यापार समझौता होगा, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देगा।
इन तीन मुद्दों पर हो रही बात
भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने वाली बैठक में व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद भी शामिल हो सकती है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और ब्रिटेन ने चुनाव के कारण रुकी व्यापार वार्ता को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। दोनों देशों को इस समझौते की रूपरेखा का फिर से मूल्यांकन करने की जरूरत है। वे तीन प्रमुख मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं – मुक्त व्यापार समझौता, द्विपक्षीय निवेश संधि और दोहरा कराधान समझौता। ये सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
2030 तक अमेरिका को पछाड़ देगा चीन, परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा नया ‘सुपरपावर’
बांग्लादेश में बड़ा आतंकी प्लान फेल, संसद भवन और सेना मुख्यालय समेत कई ठिकाने थे निशाने पर; हाई अलर्ट जारी
बिना सबूत के आरोप लगाना बंद करे अमेरिका, चीनी प्रवक्ता ने ट्रंप के दावों को बताया अटकलबाजी
ब्रिटेन में नई सरकार गठन के बाद दोनों देशों के मंत्री मिलकर करेंगेव बात
ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि दोनों देशों के व्यापार मंत्री दो दिनों तक केंद्रित बातचीत करेंगे, जो एक आधुनिक आर्थिक समझौते पर आधारित होगी। यह पहली बार है कि ब्रिटेन में नई सरकार के गठन के बाद दोनों देशों के मंत्री मिलकर बातचीत करेंगे।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लकि करें…
व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका द्वारा वैश्विक व्यापार व्यवस्था में उत्पन्न की गई अनिश्चितता के कारण पश्चिमी देशों के साथ बातचीत को नई गति मिल सकती है। ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको और यूरोपीय संघ जैसे प्रमुख व्यापार भागीदारों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है, जिससे इन देशों को भारत के साथ व्यापार समझौतों में ज्यादा तत्परता दिखाने की प्रेरणा मिल सकती है।
इस दिन होने वाला है 10वां दौर का बात
भारत और यूरोपीय संघ के बीच अब तक नौ दौर की वार्ता हो चुकी है, और 10वां दौर 10-14 मार्च को ब्रुसेल्स में होने वाला है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले दौर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जैसे माल, सेवाएं, निवेश, सरकारी खरीद, स्वच्छता और फाइटोसैनिटरी उपाय, और तकनीकी व्यापार बाधाएं।
India britain trumps tariff bet may backfire talks move forward with britain and european union indias plan b ready
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Broom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Apr 24, 2026 | 11:22 PMShivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
Apr 24, 2026 | 10:59 PMUP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PMकुवैत सीमा पर इराक से बड़ा ड्रोन हमला: उत्तरी चौकियों को बनाया निशाना, क्या फिर मंडरा रहा है युद्ध का खतरा?
Apr 24, 2026 | 10:26 PMPM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PMसंदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PMपहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PMवीडियो गैलरी

UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM













