Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जितनी जल्दी हो सके…’, भारत-बांग्लादेश तनाव पर रूस का बड़ा बयान, युनूस की बढ़ीं मुश्किलें

India-Bangladesh Relations: बांग्लादेश में राजनीतिक और सामाजिक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। भारत विरोधी नारों, दूतूतावास को निशाना बनाने और अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाओं ने भारत-बांग्लादेश...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 22, 2025 | 05:16 PM

भारत-बांग्लादेश तनाव पर रूस की एंट्री, डिजाइन फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

Bangladesh News In Hindi: बांग्लादेश में मौजूदा हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और इसका सीधा असर भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ता दिख रहा है। बीते कुछ समय में बांग्लादेश में भारत विरोधी नारों, प्रदर्शनों और भारत के दूतावास को निशाना बनाने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। इसके साथ ही वहां अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर भारत में भी गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

इसी को लेकर बांग्लादेश में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर ग्रिगोरीविच खोजिन ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले शांतिपूर्ण और सकारात्मक माहौल बनाना बेहद जरूरी है। रूसी राजदूत ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के साथ तनाव कम करना जितना जल्दी हो सके उतना ही बेहतर होगा।

मौजूदा स्तर से आगे न बढ़े तनाव

राजदूत खोजिन ने स्पष्ट किया कि वे भारत और बांग्लादेश के आपसी संबंधों में दखल नहीं देना चाहते, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा कोई रास्ता निकालना समझदारी होगी जिससे तनाव मौजूदा स्तर से आगे न बढ़े। उन्होंने कहा कि किसी भी पड़ोसी देश के रिश्ते आपसी भरोसे और विश्वास पर टिके होने चाहिए।

चुनावों को लेकर उन्होंने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में मतदान तय समय पर होगा। चुनाव पर्यवेक्षकों को भेजने के सवाल पर उन्होंने बताया कि रूस बांग्लादेश के चुनाव आयोग के संपर्क में है और आधिकारिक निमंत्रण मिलने का इंतजार कर रहा है।

हालातों पर जताई गंभीर चिंता

वहीं, बांग्लादेश के पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी ने देश के हालातों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राजधानी ढाका और प्रमुख शहर चटगांव में हालात सबसे ज्यादा तनावपूर्ण हैं और इसके पीछे सत्ताधारी सरकार का संरक्षण जिम्मेदार है। उनके अनुसार, कुछ चरमपंथी पार्टियों और संगठनों को अराजकता फैलाने के लिए उकसाया जा रहा है, जिससे चुनाव नजदीक आने के साथ अस्थिरता और बढ़ रही है।

मंचों के जरिए लोगों को भड़काया जा रहा

मोहिबुल हसन चौधरी ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें चुनाव कार्यक्रम को टालना चाहती हैं ताकि सत्ता बनाए रखी जा सके। इसके लिए सोशल मीडिया पर यूट्यूबर और ऑनलाइन मंचों के जरिए लोगों को भड़काया जा रहा है। उन्होंने हिज्ब उत-तहरीर और जमात-ए-इस्लामी से जुड़े छात्र संगठन शिबिर जैसी कट्टरपंथी ताकतों का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़ें:- यह अल्लाह की… हर भाषण में खुदा का नाम क्यों ले रहे हैं ‘मुल्ला’ मुनीर? पीछे छिपा है बड़ा एजेंडा

मदरसा छात्र भी प्रदर्शनों मे शामिल

भारत विरोधी गतिविधियों पर उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन पूरे देश तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ढाका और चटगांव के कुछ इलाकों तक ही सिमटे हुए हैं। कुछ उग्र और कट्टरपंथी छात्र समूहों द्वारा मदरसा छात्रों को जबरन प्रदर्शनों में शामिल किया जा रहा है। इन छात्रों के सामने भोजन और रहने की जगह खोने का डर होता है, जिससे वे मजबूरी में इन जुलूसों का हिस्सा बनते हैं। कुल मिलाकर, बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता, कट्टरपंथ और भारत विरोधी गतिविधियों ने क्षेत्रीय शांति और भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिए गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।

India bangladesh tension russia warning yunus troubles increase hindi news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2025 | 05:16 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Muhammad Yunus
  • Russia
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

यह अल्लाह की… हर भाषण में खुदा का नाम क्यों ले रहे हैं ‘मुल्ला’ मुनीर? पीछे छिपा है बड़ा एजेंडा

2

Project Sunrise: गाजा को ‘मिडल ईस्ट का रिवेरा’ बनाने का अमेरिकी प्लान, खर्च होंगे 9.5 लाख करोड़

3

बांग्लादेश में एक और युवा नेता को मारी गई गोली, हालत नाजुक, नहीं थम रही राजनीतिक हिंसा

4

नवभारत विशेष: बांग्लादेश की हिंसा से भारत की चिंता बढ़ी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.