रूस पर प्रतिबंध लगाने से यूक्रेन को क्या होगा फायदा, बाइडन ने बताया बकायदा; लपेटे में भारत भी
अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंध से रूस को तगड़ा झटका लगेगा। जिससे यूक्रेन को फायदा होगा। हालांकि इसमें बाइडन प्रशासन ने भारत को भी लपेट लिया है। रूस पर लगाए गए शिकंजे पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने बात की।
- Written By: साक्षी सिंह
जो बाइडन
वाशिंगटन: अमेरिका द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंध से रूस को तगड़ा झटका लगेगा। जिससे यूक्रेन को फायदा होगा। हालांकि इसमें बाइडन प्रशासन ने भारत को भी लपेट लिया है। रूस पर लगाए गए शिकंजे पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने बात की।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका ने रूस पर बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगाए हैं। ताकि यूक्रेन को अपनी स्वतंत्रता बनाए रखने और मॉस्को के खिलाफ लड़ने में मदद मिल सके। डोनाल्ड ट्रंप को कमान सौंपने से दस दिन पहले, बाइडन प्रशासन ने शुक्रवार को उन कंपनियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिए जो ऊर्जा, खास तौर पर गैस के निर्यात में रूस की मदद करती हैं। इनमें से दो कंपनियां भारत की हैं।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Empire State: एम्पायर स्टेट पर प्रपोज करने वाले रूसी कपल एंजेला और इवान को पुलिस ने किया है गिरफ्तार
जाने वाली है पुतिन की कुर्सी! 2026 तक क्या बदल जाएगा रूस का बॉस? इस बड़े दांव से मचा हड़कंप
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए
भारत की भी दो कंपनियां
प्रतिबंध से संबंधित लिस्ट में कहा गया है कि दो भारतीय कंपनियों स्काईहार्ट मैनेजमेंट सर्विसेज और एविजन मैनेजमेंट सर्विसेज पर पाबंदी लगाई गई है। बाइडन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ये प्रतिबंध इसलिए लगाए गए हैं। क्योंकि इनका रूसी अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ेगा तथा पुतिन के लिए युद्ध लड़ना और भी मुश्किल हो जाएगा।
गैस की कीमत में बढ़ोतरी
बाइडन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हो सकता है कि गैस की कीमतें 0.03 से 0.04 अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन तक बढ़ जाएं। लेकिन इससे रूस की युद्ध लड़ने की क्षमता पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
पुतिन की ये समस्याएं
बाइडन ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेरा मानना है कि पुतिन इस समय मुश्किल स्थिति में हैं। मुझे लगता है कि यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि उन्हें उन भयानक कार्यों को करने के लिए कोई मौका न मिले जो वह लगातार कर रहे हैं। उनके सामने आर्थिक समस्याए हैं, राजनीतिक समस्याएं हैं।
