सदियों पुराने हिंदू मंदिर की जमीन पर कब्जा, पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सवालों के घेरे में
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित 100 साल पुराने शिव मंदिर पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और वहां गैरकानूनी निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। इस घटना पर पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के प्रतिनिधि..
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक तस्वीर, ( सो. सोशल मीडिया )
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टांडो जाम कस्बे में स्थित 100 साल पुराने शिव मंदिर पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। हिंदू समुदाय के एक प्रतिनिधि ने गुरुवार को जानकारी दी कि मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है और वहां अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
‘दरावर इत्तेहाद पाकिस्तान’ संगठन के प्रमुख शिव काच्छी के अनुसार, यह मंदिर एक सदी से भी अधिक पुराना है, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने न केवल इस पर कब्जा कर लिया है, बल्कि मंदिर के चारों ओर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते को भी बाधित कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दी जानकारी
सोशल मीडिया पर काच्छी ने एक वीडियो साझा कर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर और उसके आसपास की लगभग चार एकड़ जमीन की देखरेख एक समिति द्वारा की जा रही थी। यह मंदिर कराची से लगभग 185 किलोमीटर दूर टांडो जाम कस्बे के पास स्थित मूसा खटियन गांव में है।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
काच्छी ने बताया कि मंदिर का ऐतिहासिक महत्व होने के कारण सिंध विरासत विभाग की एक टीम ने पिछले साल इसका पुनर्निर्माण कराया था। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर के पास समुदाय के लोगों के अंतिम संस्कार के लिए एक शमशान घाट भी मौजूद है। हर सोमवार को मंदिर में भक्तजन भजन-कीर्तन करने आते हैं।
देखें Video-
The land surrounding the more than 100-year-old temple of Shu Mandir Shivalu in Musa Katian near Tando Jam has been occupied. The influential builder mafia has started construction work and the entrances to the temple have been blocked.
ٹنڈو جام کے قریب موسیٰ کٹیاں میں شو مندر… pic.twitter.com/prYpkOc4bT — Shiva Kachhi (دراوڙ)🇵🇰 (@FaqirShiva) May 22, 2025
बड़ी हिस्से पर अवैध कब्जा
संगठन के प्रमुख ने बताया कि भू-माफिया ने मंदिर के आसपास की बड़ी हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया है और वहां निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। सिंध प्रांत में हिंदू अल्पसंख्यकों के अधिकारों और कल्याण के लिए काम करने वाले काच्छी नामक संगठन ने पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि मंदिर के इर्द-गिर्द हो रहे गैरकानूनी निर्माण को तुरंत रोका जाए।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की खोली पोल, सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल ने जापान और UAE को बताया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का सच
उन्होंने यह भी कहा कि सिंध में कई प्राचीन और ऐतिहासिक हिंदू मंदिर मौजूद हैं, जिनकी रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में अब हिंदू समुदाय की जनसंख्या एक प्रतिशत से भी कम रह गई है, और जो हिंदू बचे हैं, वे मुख्य रूप से सिंध प्रांत में निवास करते हैं। ऐतिहासिक रूप से भी सिंध हिंदुओं की बड़ी आबादी वाला क्षेत्र रहा है।
