- Hindi News »
- World »
- Iaea Report Reveals That Iran Can Make Hundreds Of Nuclear Reactors
ईरान ने सैकड़ों परमाणु बम बनाने का कर लिया जुगाड़, गुस्से में नेतान्याहू… टेंशन में इजराइल और अमेरिका
आईआईए की एक रिपोर्ट ने अमेरिका और इजराइल को टेंशन में डाल दिया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ईरान परमाणु बम बनाने से सिर्फ एक कदम दूर है, उसने 90 प्रतिशत यूरेनियम इकट्ठा कर लिया है।
- Written By: Saurabh Pal

अली खामेनेई (फोटो-सोशल मीडिया)
तेहरानः अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने शनिवार को एक गोपनीय रिपोर्ट में खुलासा किया कि ईरान ने अपने यूरेनियम संवर्द्धन भंडार को हथियार स्तर तक बढ़ा दिया है। आईएईए ने ईरान से तत्काल अपने रुख में बदलाव करने और एजेंसी की जांच का अनुपालन करने को कहा गया है। आईएईए की यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है, जब ईरान और अमेरिका संभावित परमाणु समझौते को लेकर कई दौर की वार्ता कर चुके हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस मामले में किसी समझौते पर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। वियना स्थित आईएईए की इस रिपोर्ट का एसोसिएटेड प्रेस ने अवलोकन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 17 मई तक ईरान के पास 60 प्रतिशत तक संवर्धित यूरेनियम 408.6 किलोग्राम था, जो फरवरी की पिछली रिपोर्ट से 133.8 किलोग्राम अधिक है।
परमाणु बम बनाने से सिर्फ एक कदम पीछे ईरान
सम्बंधित ख़बरें
ईरान को एक रात में कर देंगे तबाह…अल्टीमेटम खत्म होने से पहले Trump की नई धमकी, होर्मुज पर दिया बड़ा बयान
अमेरिका और ईरान के बीच 45 दिनों के सीजफायर पर चर्चा, ट्रंप की धमकी के बीच रिपोर्ट में बड़ा दावा
नवभारत संपादकीय: Donald Trump के फैसले से हड़कंप, अमेरिका में बड़े सैन्य अफसरों की बर्खास्तगी
‘पागलों सुधर जाओ…मंगलवार को एनर्जी प्लांट और ब्रिज डे’, ट्रंप ने ईरान को दी नरक जैसी सजा की धमकी
ईरान परमाणु हथियार बनाने के लिए जरूरी 90 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम से एक कदम पीछे है। फरवरी में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान के पास 60 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम का भंडार 274.8 किलोग्राम है। आईएईए की नयी रिपोर्ट पर ईरान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। आईएईए की रिपोर्ट में कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि ईरान अब ‘‘ऐसी सामग्री का उत्पादन करने वाला एकमात्र गैर-परमाणु हथियार संपन्न देश है।
एक साथ सैकड़ों परमाणु बम बना सकता है ईरान
एजेंसी ने कहा कि यह ‘गंभीर चिंता’ का विषय है। निगरानी संस्था के अनुसार, यदि 60 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम को 90 प्रतिशत तक और सवंर्धित कर दिया जाए, तो सैद्धांतिक रूप से लगभग 42 किलोग्राम यूरेनियम एक परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त है। आईएईए की तिमाही रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 17 मई तक ईरान के पास कुल संवर्धित यूरेनियम भंडार 9,247.6 किलोग्राम का था, जिसमें निम्न स्तर तक संवर्धित यूरेनियम भी शामिल है। इस प्रकार उसके कुल यूरेनियम भंडार में फरवरी की रिपोर्ट के बाद 953.2 किलोग्राम की वृद्धि हुई है।
गुस्से में बेंजमिन नेतान्याहू
ईरान का दावा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है। हालांकि, आईएईए प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी ने चेतावनी दी है कि ईरान के पास हथियार स्तर तक संवर्धित यूरेनियम का पर्याप्त भंडार है, जिससे वह चाहे तो कई परमाणु बम बना सकता है। ईरानी अधिकारी लगातार संकेत दे रहे हैं कि उनका देश परमाणु बम बनाने की कोशिश कर सकता है। इस बीच, इजराइल ने इस रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार की रिपोर्ट एक स्पष्ट चेतावनी है कि ‘‘ईरान अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को पूरा करने के लिए पूरी तरह से दृढ़ है।”
आईएईए की रिपोर्ट में खुलासा
बयान में कहा गया कि आईएईए की रिपोर्ट ‘‘वर्षों से अपनाए इजराइल के रुख की पुष्टि करता है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम का उद्देश्य शांतिपूर्ण नहीं है। ग्रॉसी ने शनिवार को कहा कि वह ईरान में कई स्थानों पर पाए गए यूरेनियम के अवशेषों को लेकर आईएईए की वर्षों से जारी जांच में ईरान के पूर्ण और प्रभावी सहयोग के अपने तत्काल आह्वान को दोहराते हैं। आईएईए ने शनिवार को सदस्य देशों के साथ 22 पृष्ठ की एक दूसरी गोपनीय रिपोर्ट भी साझा की है, जिसका एसोसिएटेड ने अवलोकन किया है।
Iaea report reveals that iran can make hundreds of nuclear reactors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NATO एक कागजी शेर…ईरान में साथ नहीं देने पर दोस्तों पर भड़के ट्रंप, किम जोंग पर अचानक लुटाने लगे प्यार
Apr 07, 2026 | 07:39 AMकौन होगा Air India का अगला बॉस? कैंपबेल विल्सन की विदाई के बाद रेस में कई दिग्गज शामिल
Apr 07, 2026 | 07:34 AMBaramati Bypoll Election में नया मोड़: कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, निर्विरोध की कोशिशें नाकाम
Apr 07, 2026 | 07:26 AMRR vs MI: मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा रहा है भारी
Apr 07, 2026 | 07:18 AMनवभारत संपादकीय: बारामती उपचुनाव में टूटी निर्विरोध परंपरा? सुनेत्रा पवार के सामने कांग्रेस का अड़ंगा
Apr 07, 2026 | 07:14 AMईरान को एक रात में कर देंगे तबाह…अल्टीमेटम खत्म होने से पहले Trump की नई धमकी, होर्मुज पर दिया बड़ा बयान
Apr 07, 2026 | 07:06 AMनवभारत विशेष: डिजिटल अरेस्ट जैसा ही है Astrology अरेस्ट, खरात मामला एक बड़ा उदाहरण
Apr 07, 2026 | 07:03 AMवीडियो गैलरी

इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM













