व्हाइट हाउस में लौटने पर छह जनवरी के दंगाइयों को आम माफी देने पर कर सकता हूं विचार: ट्रंप
- Written By: रवि शुक्ला
Updated On:
Jan 30, 2022 | 08:43 PM
ह्यूस्टन (अमेरिका): अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 2024 के चुनाव के बाद यदि वह व्हाइट हाउस में लौटे तो वह पिछले साल छह जनवरी के कैपिटल (संसद भवन) दंगाइयों को आम माफी देने की संभावना पर विचार कर सकते हैं।
टेक्सास में एक विशाल रैली में ट्रंप ने कहा, ‘‘कई लोग मुझसे इस बारे में पूछे रहे हैं: (हां) यदि मैं लड़ा और जीत गया (2024 का राष्ट्रपति चुनाव) तो हम छह जनवरी के आरोपियों के साथ सही सलूक करेंगे। ”
ट्रंप (75) ने कहा, ‘‘हम उनसे निष्पक्ष व्यवहार करेंगे। यदि आम माफी देने की जरूरत पड़ी तो उन्हें देंगे। क्योंकि उन लोगों के साथ काफी अनुचित व्यवहार हो रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
I may consider granting amnesty to january 6 rioters when i return to white house trump
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 30, 2022 | 08:43 PM
