Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

40 साल पहले लिखी किताब…अब मिला सम्मान, कौन हैं लास्जलो? जिन्होंने जीता साहित्य का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize in Literature 2025: हंगरी के लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को 2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है। उनका पहला उपन्यास "सैटानटैंगो" 1985 में प्रकाशित हुआ था।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Oct 09, 2025 | 09:44 PM

हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई ने जीता साहित्य का नोबेल पुरस्कार (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nobel Prize: स्वीडिश एकेडमी ने गुरुवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया। इन पुरस्कारों की घोषणा शाम 4:30 बजे की गई। इस बार साहित्य के नोबेल पुरस्कार से हंगरी के लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड उन लेखकों को मिलता है, जिन्होंने शानदार किताबें या कविताएं लिखकर साहित्य में खास योगदान दिया हो। 1954 में जन्मे हैं।

एकेडमी ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए बताया कि लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को “उनकी रचनाएं बहुत प्रभावशाली और दूरदर्शी हैं। वे दुनिया में तबाही और डर के बीच भी कला की ताकत को दिखाती हैं। लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई मध्य यूरोपीय परंपरा के एक महाकाव्य लेखक हैं, जो काफ्का से थॉमस बर्नहार्ड तक फैली हुई है, और उनकी विशेषता बेलौसपन है।

1985 में लिखा था पहला उपन्यास

उनका पहला उपन्यास “सैटानटैंगो” 1985 में प्रकाशित हुआ था और हंगरी में उन्हें एक लेखक के तौर पर साबित करने में कामयाब रहा। यह उपन्यास, साम्यवाद के पतन से ठीक पहले, हंगरी के ग्रामीण इलाके में एक बंजर खेत पर रहने वाले बेसहारा निवासियों के समूह पर केंद्रित था। कमिटी ने बताया कि उनकी किताबों में दर्शन होता है। मानवता, अराजकता और आधुनिक समाज के संकटों का जिक्र बड़ी बेबाकी से किया जाता है।

BREAKING NEWS
The 2025 #NobelPrize in Literature is awarded to the Hungarian author László Krasznahorkai “for his compelling and visionary oeuvre that, in the midst of apocalyptic terror, reaffirms the power of art.” pic.twitter.com/vVaW1zkWPS
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 9, 2025

कुल मिलाकर लास्जलो डीप थिंकिंग वाली उदास कहानियां लिखने के लिए मशहूर हैं। उनकी किताबें ‘सैटानटैंगो’ और ‘द मेलांकली ऑफ रेसिस्टेंस’ पर फिल्में भी बन चुकी हैं। ‘द मेलांकली ऑफ रेसिस्टेंस’ एक छोटे से गांव और उसके लोगों की मुश्किल जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मानव स्वभाव के दोषों और गुणों को बखूबी पेश करती है। सैटानटैंगो पर तो 7 घंटे लंबी फिल्म भी बनाई गई थी, जिसकी काफी तारीफ हुई थी।

कल होगा शांति के नोबेल पुरस्कार का ऐलान

विजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (10.3 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा। अगर एक से ज्यादा को मिलता है तो प्राइज मनी उनके बीच बंट जाती है। पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे। नोबेल एकेडमी ने अब तक फिजिक्स, केमिस्ट्री, मेडिसिन और साहित्य के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें: बुर्के पर सख्त हुई PM मोदी की खास दोस्त, पूरे देश में लगाया बैन, बोली- नहीं माने तो देने होंगे 3 लाख

शुक्रवार को कमिटी 2025 में शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की ऐलान करने वाली है। पूरी दुनिया की नजरे इस पर टीकी है, क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इसके लिए नामांकित किया गया है। उन्हें ये सम्मान मिलता है या नहीं ये कल ही पता चलेगा।

एजेंसी इनपुट के साथ-

Hungarian writer laszlo krasznahorkai won nobel prize in literature 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2025 | 09:44 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Nobel Prize
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

ट्रंप को मिला नोबेल पुरस्कार! गाजा युद्ध रुकते ही हुआ ऐलान, नेतन्याहू बोले- वो इसके हकदार

2

बुर्के पर सख्त हुई PM मोदी की खास दोस्त, पूरे देश में लगाया बैन, बोली- नहीं माने तो देने होंगे 3 लाख

3

पहले लाइव VIDEO में मंगवाई माफी…फिर उतार दिया मौत के घाट, फैन बना इन्फ्लुएंसर का कातिल

4

पहले मूर्ति विसर्जन पर हुआ था बवाल, अब Gen-Z ने फूंक दी मस्जिद, नेपाल में फिर शुरू हुई हिंसा!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.