मादुरो का डांस नहीं आया पसंद…तो ट्रंप ने सैनिकों को दिया उठाकर लाने का आदेश, खुलासे से हड़कंप
Venezuela-US Tensions: अमेरिकी मीडिया के मुताबिक मादुरो के सार्वजनिक डांस और मजाकिया प्रसारणों को अमेरिका ने चुनौती माना, जिससे ट्रंप प्रशासन भड़का और वेनेजुएला पर कार्रवाई तेज हुई बताई गई।
- Written By: अक्षय साहू
मादुरो का डांस देख भड़के थे डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
How US Arrested Maduro: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई ने दुनियाभर को हैरान कर दिया। इस पर बहस तेज होती रही है कि अमेरिकी कार्रवाई इसके पीछे ड्रग्स हैं या तेल, लेकिन हाल ही में एक और दिलचस्प कारण सामने आया है, जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उकसाया। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीवी पर मादुरो के डांस और सार्वजनिक कार्यक्रमों ने व्हाइट हाउस को गुस्से में भर दिया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मादुरो के सार्वजनिक डांस मूव्स और मजाकिया शोज को अमेरिकी अधिकारियों ने एक खुली चुनौती के रूप में लिया। वे इसे मादुरो का अमेरिका की धमकियों को नकारने का तरीका मानते थे। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि मादुरो के एक खास डांस मूव ने व्हाइट हाउस की धैर्य की सीमा को पार कर दिया था।
मादुरो का डांस देख भड़के ट्रंप
जानकारी के मुताबिक, जब से अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ा था, मादुरो को कई बार सरकारी प्रसारण में लोगों के सामने नाचते-गाते देखा गया। एक वायरल वीडियो में मादुरो को संगीत की धुन पर झूमते हुए देखा गया, और बैकग्राउंड में अंग्रेजी में यह आवाज सुनाई दी ‘No crazy war’। यह प्रसारण उस समय हुआ जब अमेरिका ने वेनेजुएला में ड्रग तस्करी से जुड़े एक डॉक पर हवाई हमला किया था। इस वीडियो ने ट्रंप प्रशासन को को गुस्से से भर दिया और इसके बाद ही अमेरिकी कार्रवाई की दिन तय किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
फायरिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- ‘हमलावर का पुराना हिंसक रिकॉर्ड था, जान बचाने के लिए सीक्रेट सर्विस का आभार
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
हालांकि, इसके बाद ट्रंप ने मादुरो को तुर्की में निर्वासित होने और सत्ता छोड़ने का अल्टीमेटम दिया, लेकिन मादुरो ने इसे ठुकरा दिया। मादुरो ने न केवल धमकियों को नकारा, बल्कि अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों में आत्मविश्वास दिखाते हुए नाचते-गाते अपनी जनता का हौसला भी बढ़ाया। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे अपनी शान में गुस्ताखी माना।
यह भी पढ़ें: Iran Protests: 78 शहरों में फैली आग, ‘मुल्लाओं’ के अंत के नारे, खामेनेई शासन के खिलाफ महासंग्राम
मादुरो के साथ आगे क्या होगा?
इस सब के बाद, 3 जनवरी को अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई शुरू की। अमेरिकी विशेष सैन्य इकाई ने कराकस में ऑपरेशन चलाया और मादुरो के साथ उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां मादुरो को अमेरिकी हिरासत में रखा गया। 5 जनवरी को मादुरो की पेशी हुई और उन पर नार्को टेररिज्म, कोकीन और हथियार मामलों में आरोप लगाए गए। इस मामले की सुनवाई अब मार्च में होगी।
