- Hindi News »
- World »
- Horrific Punishment In Iran For Speaking Against Islam Pakistan Gives Superficial Punishment
बस ‘दिखावे की सजा’ देता है पाकिस्तान! इस्लाम के खिलाफ बोलने वालों को इस देश में दी जाती है खौफनाक सजा
पाकिस्तान में अब तक ईशनिंदा के मामलों में किसी भी आरोपी को फांसी की सजा पर अब तक किसी आरोपी को फांसी की सजा नहीं दी गई। इसके विपरीत, ईरान में ईशनिंदा के मामलों पर बेहद कड़े कानून लागू हैं, और वहां दोषियों के खिलाफ सख्त..
- Written By: अमन उपाध्याय

इस्लाम के खिलाफ बोलने वालों के लिए इस देश में दी जाती है खौफनाक सजा, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: रावलपिंडी की एक अदालत ने सोमवार को चार लोगों को सोशल मीडिया पर ईशनिंदा से जुड़ी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। पाकिस्तान ईशनिंदा कानूनी आयोग (LCBP) के वकील अब्दुर रहीम ने इस फैसले की जानकारी दी। बता दें कि पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून को लेकर ऐसे कठोर फैसले आम होते जा रहे हैं। ईरान जैसे पड़ोसी देशों में भी ऐसे मामलों में सख्त सजा दी जाती है।
अब रावलपिंडी की अदालत ने भी इस प्रवृत्ति को जारी रखते हुए आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस फैसले ने ईशनिंदा कानूनों को लेकर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है, जो अक्सर विवाद और मानवाधिकार संगठनों की आलोचना का कारण बनते हैं।
ईशनिंदा के लिए मौत की सजा
पाकिस्तान में चार लोगों को ऑनलाइन ईशनिंदा सामग्री साझा करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। अब्दुर रहीम ने बताया कि इन दोषियों के खिलाफ फॉरेंसिक सबूत पेश किए गए, जो उनके अपराधों की पुष्टि करते हैं। ये सबूत कथित अपराधों में इस्तेमाल किए गए उपकरणों से प्राप्त हुए थे। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि सजा कब लागू की जाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोषियों के परिवार इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करने की योजना बना रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत पहुंचते ही अराघची का कुवैत पर वार! 4 ईरानियों को बंदी बनाने का आरोप, कड़े शब्दों में जताई नाराजगी
ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान का शक्ति प्रदर्शन! 30 मिसाइल साइट्स अब भी एक्टिव, क्या बढ़ेगा तनाव?
UAE Iran Conflict: यूएई के सीक्रेट हमले से भड़का ईरान, 2800 मिसाइलों से दिया करारा जवाब
Iran US Conflict: पाकिस्तान ने एयरबेस पर छिपाए ईरानी विमान, अमेरिकी रिपोर्ट से मचा भारी बवाल
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आज तक नहीं दी गई किसी को फांसी
पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामलों में फांसी की सजा दी जाने की खबरें अक्सर सामने आती हैं, लेकिन आज तक किसी दोषी को फांसी पर नहीं चढ़ाया गया है। अदालतें कई बार ऐसे मामलों में फांसी की सजा सुना चुकी हैं, लेकिन अपील के बाद उन्हें माफ कर दिया गया है। इसके विपरीत, ईरान में ईशनिंदा से जुड़े कड़े कानून हैं, जहां कई लोगों को इस अपराध के लिए फांसी दी गई है।
पाकिस्तान में ईशनिंदा से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए विशेष आयोग बनाया गया है, जिसे लीगल कमीशन ऑन ब्लासफेमी पाकिस्तान (LCBP) कहा जाता है। यह आयोग इन मामलों की जांच और न्याय सुनिश्चित करने के लिए काम करता है।
ईशनिंदा के मामलों में फांसी और कोड़ों की सजा
वहीं, पाकिस्तान के पड़ोसी देश ईरान में ईशनिंदा के अपराध के लिए सख्त कानून लागू हैं, जहां अधिकतर मामलों में दोषियों को फांसी की सजा दी जाती है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में सजा में रियायत दी जा सकती है। यदि कोई व्यक्ति गुस्से में, मानसिक बीमारी के कारण, या अनजाने में ईशनिंदा करता है, तो उसे फांसी के बजाय 74 कोड़ों की सजा दी जाती है।
8 मई 2023 को, ईरान ने दो व्यक्तियों को ईशनिंदा के अपराध में दोषी पाते हुए फांसी की सजा दी थी। ऐसे मामलों में माफी मिलने की संभावना काफी कम होती है, जो यहां के कानून की कठोरता को दर्शाती है।
Horrific punishment in iran for speaking against islam pakistan gives superficial punishment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PMजलगांव: पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन; चार थानों में केस दर्ज, लाखों का माल जब्त और संदिग्ध गिरफ्तार
May 14, 2026 | 01:52 PMPCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 4493 करोड़ का कर्ज, विकास कार्यों पर मंडराया संकट
May 14, 2026 | 01:51 PMनागपुर में दर्दनाक हादसा: भिलगांव में पेड़ के नीचे खड़े एक किशोर पर गिरी बिजली; 15 वर्षीय छात्र की मौत
May 14, 2026 | 01:51 PMEPFO का बड़ा बदलाव, अब सालों पुराने PF खाते से भी मिलेगा पैसा, टेंशन खत्म करेगा नया E-PRAAPTI Portal
May 14, 2026 | 01:50 PMदेवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश, 4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान
May 14, 2026 | 01:50 PMTara Sutaria का कान्स 2026 में शानदार डेब्यू, विंटेज लुक से लूटी लाइमलाइट, दिशा पाटनी ने किया रिएक्ट
May 14, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM














