Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल’ में जापानी छात्रों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय विदेशी भाषा में हिंदी और फ्रेंच शामिल

  • By दामिनी सिंह
Updated On: May 28, 2022 | 12:45 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

जापान: टोक्यो (Tokyo) में ‘ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल’ (जीआईआईएस) में जापानी छात्रों के बीच हिंदी (Hindi) और फ्रेंच (French) सबसे अधिक लोकप्रिय विदेशी भाषाएं हैं। जीआईआईएस के एक प्रमुख सदस्य अतुल तेमुर्निकर ने यह जानकारी दी। छह देशों में जीआईआईएस के संस्थान हैं। सिंगापुर में ‘ग्लोबल स्कूल्स फाउंडेशन’ के सह-संस्थापक एवं अध्यक्ष तेमुर्निक ने कहा कि जापानी छात्र (Japanese Student) अपनी संस्कृति को बचाए रखते हुए एशियाई और पश्चिमी संस्कृतियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। उन्होंने जीआईआईएस में भाषा संबंधी पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा,‘सांस्कृतिक शिक्षा जापानी और प्रवासी छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों के बारे में गहराई से जानने और अनुभव करने का अवसर देती है।’

 जीआईआईएस के 16 संस्थानों में 15,000 छात्र हैं। तेमुर्निकर ने जीआईआईएस ग्रेड पांच के एक जापानी छात्र का अनुभव साझा किया, जिसने इस सप्ताह की शुरुआत में जापान की दो दिवसीय यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों के साथ बातचीत के दौरान हिंदी में बात कर उन्हें चकित कर दिया था। छात्र रित्सुकी कोबायाशी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हिंदी में बात की और एक चित्र पर उनका ऑटोग्राफ मांगा जिसमें हिंदी, जापानी और अंग्रेजी में विवरण थे। प्रधानमंत्री इससे अभिभूत हुए और उन्होंने मुस्कुराते हुए छात्र से बात की। तेमुर्निकर ने कहा कि जापानी छात्रों के बीच हिंदी एक लोकप्रिय भाषा है और इसे कक्षा एक से 10 तक के दोनों पाठ्यक्रमों, ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन’ और ‘कैम्ब्रिज आईजीसीएसई’ में पढ़ाया जाता है। 

उन्होंने जापानी छात्रों की भाषाई विविधता को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत-जापान के लोगों के बीच संबंध लगभग एक सदी पुराने हैं। जीआईआईएस तोक्यो में 19 राष्ट्रों के छात्र पढ़ते हैं, जिनमें सबसे बड़ा समूह जापानी छात्रों का है। ये छात्र हिंदी, फ्रेंच, जापानी, संस्कृत, मंदारिन, अरबी और तमिल सहित 10 से अधिक भाषाएं सीखते हैं। तेमुर्निकर ने कहा कि संस्थान नियमित रूप से भाषा पर्व मसलन हिंदी दिवस, हिंदी प्रतियोगिता, हिंदी वाद-विवाद आदि आयोजित करता है और जापानी भाषा में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है। (एजेंसी)

Hindi and french among most popular foreign languages among japanese students at global indian international school

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2022 | 12:45 PM

Topics:  

  • Singapore

सम्बंधित ख़बरें

1

सिंगापुर जा रहा था तेल टैंकर… ईरान ने बीच समुद्र में कब्जा कर अमेरिका को दी खुली चेतावनी

2

भारतीयों की विदेश में वेश्याओं के साथ बदसलूकी, होटल बुलाया और लूट लिया सारा माल; एक रात मे दो वारदात

3

सिंगापुर के PM से मिले पीयूष गोयल, AI और इंडस्ट्रियल पार्क पर हुई बातचीत; निवेश के तलाशे गए मौके

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.