Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान की नजदीकियों से किम जोंग को हुई टेंशन, साझेदारी को उत्तर कोरिया के लिए बताया खतरा

किम जोंग उन ने कहा कि दक्षिण कोरिया और जापान से अमेरिका की सुरक्षा साझेदारी बढ़ने से उत्तर कोरिया के सामने गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। किम ने साथ ही अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है...

  • By आकाश मसने
Updated On: Feb 09, 2025 | 01:12 PM

किम जोंग उन (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सियोल: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया और जापान से अमेरिका की करीबी पर चिंता व्यक्त की है। किम जोंग उन ने कहा कि दक्षिण कोरिया और जापान से अमेरिका की सुरक्षा साझेदारी बढ़ने से उत्तर कोरिया के सामने गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। किम ने साथ ही अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकल लिया है।

सरकारी मीडिया में रविवार को आईं खबरों में यह जानकारी दी गई। किम पहले भी ऐसी चेतावानियां दे चुके हैं। उनके ताजा बयान से यह संकेत मिलता है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उनसे मुलाकात करने और कूटनीति को पुनर्जीवित करने की पेशकश को निकट भविष्य में स्वीकार नहीं करेंगे।

सरकारी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार शनिवार को कोरियाई पीपुल्स आर्मी की 77वीं स्थापना दिवस के अवसर पर दिए गए भाषण में किम जोंग उन ने कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) की तरह क्षेत्रीय सैन्य संगठन बनाने की अमेरिकी साजिश के तहत स्थापित अमेरिका-जापान-दक्षिण कोरिया त्रिपक्षीय सुरक्षा साझेदारी कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य असंतुलन पैदा कर रही है।

किम ने कहा कि “यह साझेदारी हमारे देश के सुरक्षा हालात के लिए गंभीर चुनौती खड़ी कर रही है।” केसीएनए के मुताबिक, उन्होंने परमाणु शक्तियों समेत सभी प्रतिरोध प्रणालियों को तेजी से मजबूत बनाने के लिए नयी योजनाओं उल्लेख करते हुए, एक बार फिर परमाणु कार्यक्रम पर आगे बढ़ने की नीति स्पष्ट की।

उत्तर कोरिया के साथ संबंध बनाए रखेंगे

शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि “हम उत्तर कोरिया और किम जोंग उन के साथ संबंध बनाए रखेंगे। जैसा कि आप जानते हैं, मेरा उनसे बहुत अच्छा रिश्ता रहा। मुझे लगता है कि मैंने युद्ध रोक दिया है।”

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रंप ने किम बताया बुद्धिमान व्यक्ति

इससे पहले 23 जनवरी को ‘फॉक्स न्यूज’ पर प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने किम को “एक बुद्धिमान व्यक्ति” बताते हुए कहा था कि वह “धार्मिक कट्टरपंथी नहीं” हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह किम से फिर से संपर्क करेंगे, तो ट्रंप ने जवाब दिया था कि “हां, मैं करूंगा।” ट्रंप ने 2018-19 में तीन बार किम से मुलाकात कर उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने पर चर्चा की थी।

Growing us south korea japan partnership is a threat to north korea kim jong un

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2025 | 01:12 PM

Topics:  

  • America
  • Kim Jong Un
  • North Korea
  • South Korea

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मत करो ऐसी गलती वरना…’, अमेरिकी विमानों की घुसपैठ पर वेनेजुएला की वाशिंगटन को सख्त चेतावनी

2

नागपुर से वाशिंगटन को मैसेज! भागवत ने मोदी को भी दे डाली नसीहत, बोले- अलग होकर नहीं बचता कोई देश

3

अमेरिका में शटडाउन, बिना सैलरी छुट्टी पर भेजे गए कर्मचारी; भारतीय शेयर बाजार पर कितना असर?

4

ट्रंप की कोशिशें फेल…अमेरिका में शुरू हुआ शटडाउन काल, साढ़े 7 लाख कर्मचारियों की नहीं मिलेगी सैलरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.